Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये दो भारतीय खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर अंग्रेजो की उनके ही देश में घुटनों पर कर सकते है खड़े

इंग्लैंड में अगले साल होने वाले विश्वकप के पहले , जुलाई में होने वाला इंग्लैंड दौरा भारतीय टीम के विश्वकप के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है. भारतीय टीम को इस सीरीज में अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा. इसी के साथ अपनी गलतियों से सीखने का मौका और अगले साल होने वाले विश्वकप इस तरह की गलतियों से बचने के लिए ये महत्वपूर्ण दौरा है. जिसको लेकर भारतीय टीम पूरी तरह तैयार है.

Image result for टेस्ट टीम निसान टीम इंडिया

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को अफगानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है जो अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में खेला जायेगा.

कुछ खिलाड़ी जो इंग्लैंड में होने वाले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में योगदान कर सकते है साथ ही साथ अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर विश्वकप के लिए भी दावा ठोक सकते है.

ये खिलाड़ी कर सकते है अच्छा प्रदर्शन 

अजिंक्य रहाणे 

Image result for रहाणे

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे मैचों के सीरीज में अजिंक्य रहाणे का ना चुना जाना अजिंक्य रहाणे के प्रदर्शन पर ही सवालिया निशान है. इस सत्र में बल्ले से लगातार फ्लॉप रहने वाले अजिंक्य के विकल्प के तौर पर चयनकर्ताओं ने आईपीएल में अपनी दमदार काबिलियत दिखाने वाले बल्लेबाजो को वनडे सीरीज के लिए मौका दिया गया है.

जिनमे श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल और अम्बाती रायडू शामिल है.नंबर 4 पर बैटिंग को लेकर टीम इंडिया में लम्बे अरसे से कोई सटीक नहीं बैठ पा रहा है.  चयनकर्ताओं ने ये कसरत इसलिए की है जिससे अगले साल होने वाले विश्वकप में नंबर 4 पर बैटिंग करने की दिक्कत को ख़त्म किया जा सके.

चयनकर्ता लगातार नम्बर 4 पर बैटिंग को लेकर प्रयोग करते हुए दिखाई देते है. लेकिन कोई भी बल्लेबाज अभी तक खरा नहीं उतर सका है. वहीँ अगर देखा जाए तो अजिंक्य का इंग्लैंड के खिलाफ पिछला प्रदर्शन बेहद प्रभावित करने वाला है उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन  बनाये है.

Image result for रहाणे

इंग्‍लैंड के खिलाफ इन्‍होंने 19 मैचों की पूरी 19 पारियां खेली हैं। इन पारियों में 36 के औसत के साथ इन्‍होंने कुल 689 रनों का योगदान दिया है। इन रनों में इनकी 3 हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी भी शामिल है.

Image result for रहाणे

अजिंक्य रहाणे को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में मौका दिया गया है. आमतौर पर अजिंक्य अपने प्रदर्शन के बलबूते टीम को जीत दिलाते है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इनके बल्ले द्वारा खूब रन निकल सकते है. क्यूंकि ये इंग्लैंड की पिचों पर खेलने के आदी हो चुके है. इनका पिछला रिकॉर्ड ही इनकी ताकत बी अनकर उभरेगा. टेस्ट सिरीज में दमदार प्रदर्शन के बलबूते अगले साल होने वाले विश्वकप टीम में दावेदारी ठोक सकते है.

भुवनेश्वर कुमार 

स्विंग का मास्टर अपनी गेंदों पर विपक्षी बल्लेबाजो को ऐसा नचाता है की बल्लबाज भी हैरान और परेशान हो जाता है. अभी हाल में ही हुए आईपीएल फाइनल में अपनी गेंदबाजी से शेन वाटसन को ऐसा छकाया की अंत में वाटसन ने भी कुबूल कर लिया की मुझे सबसे ज्यादा भुवनेश्वर की गेंदे खेलने में परेशानी हो रही थी.

Image result for भुवि टेस्ट विकेट

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के बाद भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 3 जुलाई से होगी, जब दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होगी। इसके बाद तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

Image result for भुवि टेस्ट विकेट

पिछले मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ स्विंग मास्टर ने दमदार प्रदर्शन किया. लॉर्ड्स में हुए दुसरे टेस्ट मैच में तो इस गेंदबाज ने इंग्लैंड की बल्ल्लेबाजी को नेस्तनाबूत कर दिया था. मात्र 82 रन देकर 6 विकेट लेने वाले इस बल्लेबाज ने इस मैच में अपनी गेंदों से ऐसा नचाया की पूरी इंग्लैंड टीम नाचती हुई नजर आई. यही अनुभव आने वाली टेस्ट सीरीज में काम आएगा जिसके बलबूते वह टीम को अपनी गेंदबाजी द्वारा अहम योगदान देंगे.

The post ये दो भारतीय खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर अंग्रेजो की उनके ही देश में घुटनों पर कर सकते है खड़े appeared first on SportzWiki Hindi.