Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इस भारतीय क्रिकेटर के दिवाने हुए प्रधानमंत्री मोदी

स्‍पोर्टस डेस्‍क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपने 'मन की बात' में कई बार सुना होगाा लेकिन कल मोदी ने देश की जनता से जुड़े कई विषयों के साथ पहली बार क्रिकेट मैच को लेकर चर्चा की है। कल पीएम मोदी ने क्रिकेट को लेकर कहा की क्रिकेट के खेल में भारतीय खिलाड़ी की इस खेल भावना को देखकर वह बहुत खुशहै। कुछ दिनों पहले बैंगलोर में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच को लेकर मोदी ने अपने विचार प्रकट किए थे। इस एकमात्र टेस्ट मैच में विराट कोहली की जगह टीम की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ की है क्योंकि इस टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने दो दिन में ही जीत लिया था।

लेकिन इस जीत के बाद भारतीय कप्तान रहाणे ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद दुनियाभर के लोगों ने सलाम किया है। इस मैच की समाप्ति के बाद जब भारतीय टीम को ट्रॉफी भेंट की गई और भारतीय टीम इस ट्रॉफी को ले​कर फोटो सेशन में लग गया था इस दौरान भारतीय कप्तान रहाणे ने अफगानिस्तान टीम को भी बुला लिया। रहाणे ने अपनी विजेता ट्रॉफी अफगानिस्तान टीम को दे दी और इसके बाद भारत और अफगानिस्तान के सभी खिलाड़ियों ने साथ में फोटो भी खिंचवाई थी। इस बात को लेकर सारी दुनिया रहाणे की खेल प्रेम की भावना का सबसे यादगार पल बता रही है।
पीएम मोदी ने अब रहाणे की इस पहल को सलाम करते हुए कहा कि अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच भारत के साथ खेलना गर्व की बात है।

मैं इस मैच को भारत ने ट्रॉफी जीतने के बाद अफगानिस्तान को अपने साथ फोटो खिंचवाने के लिए हमेशा याद रखूंगा। भारतीय कप्तान की इस खेल भावना को हर कोई पसंद करेगा और मोदी ने अफगानिस्तान के राशिद खान की सराहना करी है। भारतीय खिलाड़ी अपने खेल और खेल भावना के लिए भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। पीएम पहले भी भारतीय खिलाड़ियों के बारे में चर्चा की है लेकिन इस बार रहाणे की इस खेल भावना को लेकर मोदी बहूत खुश हुए है।



Herald