लंदन: सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वींस क्लब चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जोकोविक ने अंतिम-16 दौर में खेले गए पुरुष एकल वर्ग मैच में वर्ल्ड नम्बर-5 ग्रिगोर दिमित्रोव को मात दी।
अपने करियर में 12 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविक ने दिमित्रोव को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश हासिल किया।

इस टूर्नामेंट में जोकोविक ने वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश किया था। ऐसे में गुरुवार रात खेले गए मैच में मिली जीत जनवरी 2017 के बाद से उनकी सबसे बड़ी जीत है, क्योंकि उन्होंने विश्व रैंकिंग में शीर्ष-5 में शामिल खिलाड़ी को मात दी है।
जोकोविक का सामना क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के एडरियान मन्नारिनो से होगा।
The post क्वींस क्लब चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविक appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.