दुनिया के सबसे विस्फोटक क्रिकेटरों की जब बात होती है तो क्रिकेट प्रेमियो के जुबां पर एक नाम जरूर आता है। वो नाम है मिस्टर 360 डिग्री यानि एबी डीविलियर्स का। डीविलियर्स की पहचान पूरी दुनिया में एक विस्फोटक और अक्रामक बल्लेबाज के रूप में है। जब भी वो 22 गज की पिच में खड़े होते हैं तो बड़े से बड़े गेंदबाज अपनी लाईन-लेंथ तक भूल जाते हैं। यही खासियत है कि डीविलियर्स की इज्जत पूरी दुनिया में खूब होती है। सभी टीमों के फैंस उन्हें काफी तवज्जों देते हैं।
हालांकि एक समय ऐसा भी रहा है कि एबी को शुरूआत में अपने विस्फोटक रूप में आते-आते कई कठिनाईयों से गुजरना पड़ा है। उन्हीं में से एक घटना का जिक्र आज हम यहां करने जा रहे हैं।
अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा था टी-20 मैच

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच में एबी के साथ एक बड़ी घटना घटी। जिस वजह से उन्हें एबी आउट होकर पवेलियन चले गए। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज शॉन टेट की गेंद से एबी डीविलियर्स चोटिल हो गए थे।
इतना ही नहीं चोट इतनी गंभीर थी कि वो सीधे विकेट में जा गिरे और उनका बल्ला विकेट से टच हो गया था। दुनिया के तीसरे सबसे तेज गेंदबाज की चोट ने एबी डीविलियर्स को अंदर तक हिलाकर रख दिया था।
घायल होकर जमीन पर गिर पड़े थे एबी

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 183 रन बनाए थे। अफ्रीका को जीत के लिए 184 रनों की जरूरत थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी की शुरूआत खराब थी और टीम का पहला विकेट 1 रन के स्कोर पर ही गिर गया। हालांकि इसके बाद द.अफ्रीका की सबसे बड़ी उम्मीद एबी डीविलियर्स मैदान में उतरे।
एबी के सामने शॉन टेट जैसा घातक गेंदबाज थे और उनकी 155.4 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही गेंद का सामना करते हुए एबी से तोड़ी चूक हो गई। पुल शॉट खेलने के चक्कर में गेंद एबी के पेट में जा लगी और दर्द से कराहते डीविलियर्स तुरंत मैदान में जा गिरे।
हालांकि इसी दौरान एबी का बल्ला विकेट से टकरा गया और वो हिट विकेट का शिकार बने। हालांकि इसके बाद के मैचों में एबी ने विस्फोटक रूप आख्तियार कर लिया था।
यहां देखें वीडियोः
वीडियो क्रेडिटः robelinda2
The post वीडियोः जब इस दिग्गज गेंदबाज की घातक गेंद पर बेसुध होकर जमीन में गिर पड़े डीविलियर्स appeared first on SportzWiki Hindi.