यह बात तो आप सभी जानते है, कि अब भारतीय टीम में चयन पाने के लिए यो-यो टेस्ट अनिवार्य हो गया है और जो भी भारतीय खिलाड़ियों यो-यो टेस्ट पास नहीं कर पाता है. वह भारतीय टीम में चयन का हकदार नहीं रहता है.
आपकों बता दें, कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण ही बाहर हो गये थे. वही संजू सैमसन को भी यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद भारत की ए टीम से बाहर होना पड़ा था.
सुरेश रैना, बुमराह और कौल ने किया यो-यो टेस्ट पास

आपकों बता दें, कि इसी बीच बड़ी खबर आ रही है. जो यह है, कि भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सिद्धार्थ कौल ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है.
आपकों बता दें, कि इन तीनों ही खिलाड़ियों को 27 जून से शुरू हो रही है आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज व इंग्लैंड के खिलाफ 3 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए जगह मिली हुई है.
खुद सिद्धार्थ कौल ने अपने ट्विटर अकाउंट से की पुष्टि

आपकों बता दें, कि खुद सिद्धार्थ कौल ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है, कि भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उन्होंने खुद यो-यो टेस्ट पास कर लिया है.
सिद्धार्थ कौल ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सुरेश रैना व जसप्रीत बुमराह के साथ तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, “उत्साहित लोगो का गैंग, सभी ने यो-यो टेस्ट पास किया, अब मैं इंतजार नहीं कर पा रहा हूं इन बहुत अच्छे लोगो के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का “
Excited Mein Aidaaa
Cleared the Yo Yo Test. Can’t wait to share the dressing room with these fine gentlemen
#FitnessTest
@ImRaina @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/PF2t7NKVSg
— Siddharth Kaul (@sidkaul22) June 15, 2018
See these happy faces, you get them when you are done with your exams. In this case, #FitnessTest. All set for am English summer with my brothers, @Jaspritbumrah93 and @sidkaul22 @iamsohamdesai pic.twitter.com/f1LPIVW4jz
— Suresh Raina (@ImRaina) June 15, 2018
वही सुरेश रैना ने भी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,
“इन खुश चेहरों को देखें, जब आप अपनी परीक्षाओं के साथ होते हैं और उसे पास करते है, तब ऐसी खुशी मिलती है. मेरे भाइयों सिद्धार्थ और बुमराह के साथ अब मैं इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार हूं.”
The post यो-यो टेस्ट रिजल्ट: सिद्धार्थ कौल और बुमराह ने पास किया यो-यो टेस्ट, लेकिन चौका सकता है सुरेश रैना का परिणाम appeared first on SportzWiki Hindi.
Cleared the Yo Yo Test. Can’t wait to share the dressing room with these fine gentlemen
