Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद ने किया खुलासा ये है विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

खेल डेस्क। अफगानिस्तान के जादुई स्पिनर राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है और उनके इस प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने बांग्लादेश में 3-0 से हरा दिया। इस युवा गेंदबाज ने हाल ही में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।इस युवा गेंदबाज की हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने भी तारीफ कर दी है।

क्रिकेट साक्षात्कार में राशिद खान ने खुलासा किया है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। हालांकि कोहली के अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज नहीं खेलने से वह निराश है "मुझे टेस्ट क्रिकेट में कोहली को गेंदबाजी करना अच्छा लगेगा। वह अभी दुनिया में सबसे अच्छा बल्लेबाज है। लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप में कई अन्य विश्व स्तरीय बल्लेबाज़ हैं"।

19 वर्षीय राशिद ने यह भी कहा कि वह दुर्भाग्यपूर्ण था कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी नहीं करी उनके अनुसार सचिन भी ऐसे खिलाडी है जिन्हे मैं गेंदबाजी करना पसंद करूंगा। मुझे लगता है कि उनका विकेट लेना कुछ और है लेकिन आप जानते हैं कि सिर्फ गेंदबाजी करना हर खिलाड़ी हर गेंदबाज का सपना है।