Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान के समर्थन में उतरे शाकिब अल हसन, बोले भारत के खिलाफ करेगी शानदार प्रदर्शन

बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन का कहना है कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ खेले जाने वाले अपने डेब्यू टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगी और भारत को टक्कर देगी। भारत तथा अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 14 जून से 18 जून तक बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाने वाला है।

इससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है जिसमें पहला मुकाबला आज रात 8 बजे से देहरादून में खेला जाने वाला है। साथ ही अब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पास भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भी बहुत कम समय बचा है।

बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा है, “अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पिछले काफी समय से अच्छा खेल दिखाती आ रही है और लम्बा सफर तय किया है। इनकी टीम में कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी है जो भारत के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच में अच्छा करेंगे।”

इसके अलावा इन्हें इंटरव्यू में यह पूछा गया कि अफगानिस्तान को टेस्ट में किस प्रकार के अनुभव के साथ आगे बढऩा चाहिए तो शाकिब ने कहा, “अगर ये इस प्रारूप में नियमित रूप से बड़ी टीमों के साथ खेलती है तो नियमित रूप से अच्छा अनुभव मिलता रहेगा।” आपको याद दिला दें कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अपना पहला अर्थात डेब्यू टेस्ट मैच में साल 2000 में भारत के ही खिलाफ खेला था और इसके बाद अफगानिस्तान की टीम भी अपना पहला टेस्ट मैच भारत के ही खिलाफ खेलने वाली है।

बांग्लादेश की टीम भी काफी उभरकर सामने आयी है जिसमें कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी है। इस टीम ने अभी तक 106 टेस्ट मैच खेले है जिसमें महज 10 ही मैच जीत पायी है और 80 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं अफगानिस्तान के कोच फिल सिमंस ने राशिद खान और मुजीब जादरान की तारीफ़ करते हुए कहा है कि इनकी स्पिन गेंदबाजी से टीम को काफी मजबूती मिलने वाली है।

The post अफगानिस्तान के समर्थन में उतरे शाकिब अल हसन, बोले भारत के खिलाफ करेगी शानदार प्रदर्शन appeared first on SportzWiki Hindi.