3 जून से 10 जून के बीच महिला एशिया कप खेला जाना है. जिसमे भारत के अलावा पाकिस्तान बांग्लादेश, श्रीलंका, थाईलैंड और मलेशिया की टीम प्रतिभाग करेगी.
इस महिला एशिया कप के शुरू होने से पहले भारतीय टीम की महिला कप्तान मिताली राज ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों से एक अपील की है और साथ ही आईपीएल के खत्म होने का दुःख भी जताया है.
आईपीएल के खत्म होने के बाद मिताली हुई भावुक

भारतीय टीम की महिला कप्तान मिताली राज ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्विट करते हुए लिखा, “आईपीएल के बाद खालीपन सा लग लग रहा है? हम एशिया कप के लिए मलेशिया में है. मिलते है भारत?
Feeling the void after the IPL? We’re in Malaysia for the #Asiacup2018
#justsaying See you, India?
![]()
— Mithali Raj (@M_Raj03) May 29, 2018
मिताली राज के इस ट्विट से साफ़ जाहिर है, कि वह आईपीएल को बहुत मिस कर रही है और उनके साथ-साथ पूरा विश्व क्रिकेट आईपीएल को मिस कर रहा है. हालाँकि, मिताली राज ने अपने इस ट्विट में महिला एशिया कप देखने की अपील की है.
बीसीसीआई ने भी की थी महिला क्रिकेटरों की तस्वीर शेयर

अभी हाल में ही बीसीसीआई ने भी महिला क्रिकेटरों की एक तस्वीर शेयर की थी. जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो गई थी. इस तस्वीर में भारतीय टीम की सभी महिला खिलाड़ी एक बड़ी अलमारी में आराम फरमाती हुई नजर आ रही थी.
What do you do when it is
outside and you are confined to the dressing room?
These girls have the answer. #AsiaCup pic.twitter.com/Y1ByT1Rmvz
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 30, 2018
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए बीसीसीआई ने बताया था, कि जब भी बाहर बारिश होती है, तो भारतीय टीम की महिलाएं कुछ ऐसा ही करती है.
इस प्रकार है भारतीय टीम का एशिया कप का कार्यक्रम

3 जून : भारत बनाम मलेशिया
4 जून : भारत बनाम थाईलैंड
6 जून : भारत बनाम बांग्लादेश
7 जून : भारत बनाम श्रीलंका
9 जून : भारत बनाम पाकिस्तान
The post आईपीएल खत्म होने के बाद भावुक हुई मिताली राज, देशवासियों से की ये अपील appeared first on SportzWiki Hindi.


outside and you are confined to the dressing room?