क्रिकेट और बॉलीवुड की एक ऐसी जोड़ी जिसमें दुनिया के तमाम लोगों की दिलचस्पी है. यह जोड़ी कोई और नहीं बल्कि क्रिकेट के मशहूर खिलाड़ी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की अदाकारा अनुष्का शर्मा की है. शादी से पहले से लेकर अब तक फैन्स उनसे जुडी हर बात को जानने में काफी रूचि दिखाते हैं.
फैमिली के साथ पोस्ट की तस्वीर

इसी के साथ ही यह मशहूर जोड़ी अपने अच्छे पलों को फैन्स तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते रहते हैं. हालही में विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट डाला है. जिसमें उनकी माँ, बहन और उनकी बहन के दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं.
विराट कोहली मंगलवार को कुछ ज्यादा ही खुश नजर आए. हालांकि हुआ यूँ क्योंकि उनकी मां सरोज और बहन भावना उनसे मिलने मुंबई पहुंचे. विराट ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो गाड़ी में आगे बैठे हैं और पीछे की सीट पर उनकी मां, बहन और बहन के दोनों बच्चे हैं. विराट की इस फोटो को देखकर फैन्स ने पूछना शुरू कर दिया कि- भाभी कहां हैं. उनके इस पोस्ट पर फैन्स के कमेंट्स आए जो इस तरह से हैं…..
- baby_cl_me_iceAnushka Sharma?
- dudes_empirebiwi kaha fekh di ?
- tisha_kanani1216Bhadhi kha he?
- ak_08_Where is anushka then???
- rajaboudh007Guess who is driving ???? Bhabiji….@anushkasharma
- sauravkumar556Nice pic but someone is missing
चोट के कारण सीरीज से बाहर चल रहे हैं विराट

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं और विराट आईपीएल के बाद से ही मुंबई में अपने घर रह रहे हैं. आईपीएल के दौरान विराट की गर्दन में चोट आ गई थी, जिसके बाद वो सरे के लिए काउंटी क्रिकेट भी खेलने नहीं जा सके. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए विराट को जून में सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेलना था. हालांकि वो चोट के चलते काउंटी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे. विराट फिलहाल अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट से भी गुजरना होगा.
The post विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की ऐसी तस्वीर, जिसे देख लोगो ने कहा अनुष्का को कहाँ फेक दिया appeared first on SportzWiki Hindi.

