Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्‍तान में सिखों के खिलाफ ज्‍यादतियों से हरभजन सिंह दुखी, ट्रोल करने वाले को ऐसे दिया करारा जवाब

भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह हाल ही में अपने एक ट्वीट से उस वक्त विवादों में घिर गए, जब उन्होंने इंसानियत का पाठ पढ़ाते हुए पाकिस्तान में हुए घटना की भर्त्सना की। इसके बाद कुछ ट्वीटर यूजर ने उनसे भारत में होने वाले अल्पसंख्यकों पर भी बोलने को कहा।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर ये बोले भज्जी

आपको बता दे, हाल ही में एएनआई डिजिटल एंजेसी ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया,जिसमें उन्होंने जानकारी दी की पाकिस्तान के पेशावर जिले में अल्पसंख्यक कम्यूनिटी सिख अराजक तत्वों के हमले से देश के दूसरे हिस्से की तरफ जा रहे हैं।

इसको लेकर हरभजन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,

“यह सुनकर बेहद ही दुख हो रहा है कि इस तरह की घटना आज भी देखने को मिल रही है। इंसानियत खत्म हो गयी है।”

जब एक यूजर ने दी भज्जी को यह सलाह

जैसे ही यह ट्वीट हरभजन सिंह ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया। हजारों की संख्या में कमेंट और लाइक्स आने लगे। इसमें से कुछ लोगों ने हरभजन सिंह के ट्वीट का समर्थन किया तो कुछ ने इस तरह की घटना भारत में भी होने का ध्यान दिलाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

इसी में एक सोशल यूजर ऐसा भी था,जिसने हरभजन सिंह को टैग करते हुए लिखा कि,

भारत में भी जो अल्पसंख्यकों को मार रहे हैं उसके बारे में भी कभी कुछ बोल दिया करो सर….पहले अपने देश का हाल सही कीजिए तब दूसरे का देखिएगा।

देख भज्जी भी नहीं रह सके बगैर प्रतिक्रिया दिए

जैसे ही इस शख्स ने यह ट्वीट किया। कुछ ही देर बाद हरभजन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दे डाली। इसमें उन्होंने इस यूजर को अपनी बात समझाते हुए लिखा कि,

“बात किसी देश की नही हो रही है….बात इंसानियत की हो रही है…”

The post पाकिस्‍तान में सिखों के खिलाफ ज्‍यादतियों से हरभजन सिंह दुखी, ट्रोल करने वाले को ऐसे दिया करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.