इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आज 4 जून सोमवार को अपना 27वां जन्मदिन मना रहे है. बेन स्टोक्स को वर्तमान का सबसे अच्छा तेज गेंदबाज ऑलराउंडर कहा जाता है. आज उनके जन्मदिन के खास अवसर पर ही हम आपकों उनके बारें में कुछ खास बातें ही बताएंगे.
न्यूजीलैंड की धरती पर हुआ है जन्म

बेन स्टोक्स का जन्म 4 जून 1991 में हुआ था. आपकों जानकर हैरानी होगी, कि उनका जन्म इंग्लैंड में नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के काईस्टर्च में हुआ था. बेन स्टोक्स का पूरा नाम बेंजमिन एंड्रयू स्टोक्स है.
बेन स्टोक्स के पिता न्यूजीलैंड के फेमस रग्बी खिलाड़ी व कोच रह चुके है. बेन स्टोक्स भी इस खेल को काफी पसंद करते है.
विपक्षी खिलाड़ियों से कई बार है उलझे

बेन स्टोक्स का विवादों से भी बहुत गहरा रिश्ता रहा है. वह कई बार मैदान में अपने विपक्षी खिलाड़ियों से भीड़ चुके है. साल 2016 के दौरान वह बांग्लादेश के खिलाड़ियों से बहुत भयानक तरह भीड़ गये थे. उनकी बांग्लादेश के खिलाड़ी सब्बीर रहमान से काफी बहस हो गई थी.
वही वेस्टइंडीज के मार्लोन सैम्युल्स से भी बेन स्टोक्स का 36 का आँकड़ा है. एक मैच के दौरान बेन स्टोक्स और मार्लोन सैम्युल्स में भी काफी तीखी बहस हो गई थी. उन्होंने 2014 के दौरान एक मैच में जल्दी आउट होने के बाद अपनी उँगलियों को चोटिल कर लिया था. इसके बाद उन्हें द हर्ट लाकर जैसे टाइटल नेम मिलने लगे थे.
पीटरसन को बताते है अपना पसंदीदा खिलाड़ी
साल 2017 में वह पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए कैमरें में कैद हो गये थे. उन्हें अपने इस प्रकरण के बाद कई महीनों तक क्रिकेट से भी दूर रहना पड़ा था.
बेन स्टोक्स ने अपने पहले ही आईपीएल में ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ बनने का गौरव भी हासिल किया था. बेन स्टोक्स के पसंदीदा क्रिकेटर डेल स्टेन और केविन पीटरसन है. वह अपने कई बयान में यह कह चुके है, कि उनके पसंदीदा बल्लेबाज केविन पीटरसन है. वह WWE भी काफी पसंद करते है.
शानदार रहा है अबतक का क्रिकेट करियर

बेन स्टोक्स अबतक इंग्लैंड के लिए कुल 42 टेस्ट मैच, 67 वनडे मैच और 21 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके है. जिसमे टेस्ट में उन्होंने 34.85 की औसत से 2579 रन, वनडे में 35.82 की औसत से 1791 रन व टी-20 में 14.76 की औसत से 192 रन बनाये हुए है.
वह टेस्ट में 98 विकेट, वनडे में 58 विकेट और टी-20 में कुल 10 विकेट अपने नाम कर चुके है. वह सबसे तेज टेस्ट दोहरा शतक लगाने का शानदार कारनामा भी कर चुके है.
The post सचिन, लारा या पोंटिंग को नहीं, बल्कि यह दिग्गज खिलाड़ी है बेन स्टोक्स का पसंदीदा खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.