Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैथ्यु हेडन ने बताई वो वजह, जिसके चलते राशिद खान हुए अपने पहले ही टेस्ट में फेल

भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला गया था. इस टेस्ट मैच को दुसरे दिन ही भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते एक पारी और 262 रन से जीत लिया था.

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गये इस मैच से पहले दुनिया के सबी क्रिकेट प्रेमियों को राशिद खान से काफी उम्मीदें थी, लेकिन राशिद खान इस टेस्ट मैच में पूरी तरह फेल साबित हुए थे.

राशिद खान ने दिए थे 154 रन 

आपकों बता दें, कि बेंगलुरु में खेले गये पहले टेस्ट मैच में राशिद खान पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे. उन्होंने मैच में कुल 34.5 ओवर कराये थे. जिसमे वह 154 रन खर्च कर बैठे थे.

शुरुआत से ही आक्रामक फील्डिंग लगाने की चुकानी पड़ी कीमत 

राशिद खान के पहले टेस्ट मैच में फेल होने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ओपनर बल्लेबाज मैथ्यु हेडन ने अपने एक बयान में न्यूज वेबसाइट इंटरनेशनल बिसनेस टाइम्स से कहा,

“मुझे लगता है, कि राशिद खान इस टेस्ट मैच में इससे बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे. 154 रन  देकर 2 विकेट लिए है, लेकिन यह उनकी काबिलियत को नहीं दर्शाता है.

मुझे लगता है कि उनके फेल होने का कारण यह भी रहा, कि उन्होंने मैच के शुरूआत से ही अपने लिए बहुत ही ज्यादा आक्रामक फील्डिंग लगा ली थी. उनकी गेंदबाजी में फील्डिंग को देख ऐसा लग रहा था, कि वह चौथे या पांचवे दिन गेंदबाजी कर रहे हो और यही कारण था कि उनकी गेंदों पर रन लीक हो गये. अगर आप जरुरत से ज्यादा आक्रामक फील्डिंग लगाते हो, तो आपकों उसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है.”

जैसे ही मैच शुरू हुआ, कप्तान ने राशिद खान को काफी जल्दी गेंदबाजी के लिए लगा दिया. शायद वह अपने पहले टेस्ट मैच के लिए अति उत्साह मे थे और अपने अतिउत्साही व्यवहार के चलते ही राशिद खान इस मैच में ज्यादा कुछ खास नही कर पाये.”

भविष्य में अच्छा करेगी टीम 

अफगानिस्तान के टेस्ट क्रिकेट के भविष्य में बात करते हुए हेडन ने कहा,

“अफगानिस्तान ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में काफी अच्छा किया है और वह शानदार प्रदर्शन करके ही टेस्ट क्रिकेट में पहुंचे है. मुझे उम्मीद है, कि भविष्य में जरुर अपनी टेस्ट क्रिकेट को भी अच्छा करेंगे.”

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को लेकर हेडन ने कहा,

“अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने इस पिच पर संघर्ष किया है, लेकिन वह विश्व की नंबर-1 टेस्ट टीम भारत के खिलाफ उन्ही के घर पर खेल रहे थे. यह उनका पहला गेम था, लेकिन उन्हें यहां से सकारात्मक पक्ष लेकर चलने होंगे. वह अगर इस मैच से सकारात्मक पक्ष लेकर चलते है, तो वह भविष्य में जरुर अच्छा कर सकते है.”

The post मैथ्यु हेडन ने बताई वो वजह, जिसके चलते राशिद खान हुए अपने पहले ही टेस्ट में फेल appeared first on SportzWiki Hindi.