मंगलवार को बेंगलुरू में बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह में पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच अंशुमान गायकवाड़ लाइफटाइम अचीवमेंंट अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अंशुमान ने कहा कि आने वाली सीरीज में इंग्लैंड-भारत को हल्के में न ले। आइए जानते हैं इस दौरान अंशुमान ने और क्या बातें की।
यह बिल्कुल आसान नहीं है

लाईफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पाने पर बात करते हुए अंशुमान ने कहा कि, बहुत स्पष्ट है ,यह बिल्कुल आसान नहीं था। एक क्रिकेटर या कोच के दृष्टिकोण से देखें तो यह वास्तव में कठिन है। मैं 42 साल से विवाहित हूं। भगवान 18-20 साल से जानते हैं मैं घर से बाहर रहा हूं। जब मैंने 25 साल की उम्र में शादी की थी तो सफल विवाह का राज पूछा गया। मैंने कहा कि मैं घर में सिर्फ कपड़े धोने के लिए जाता हूंं।
कोच की भूमिका से हैं संतुष्ट

अंशुमान से जब पूछा गया कि आप भारतीय बल्लेबाज और कोच के दोनों में से किस भूमिका से संतुष्ट हैं। इस पर बात करते हुए अशुंमान ने कहा कि, भारतीय टीम में कोच की भूमिका संतोषजनक रही है। भारत के लिए खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल था। हमारे पास सुरक्षात्मक उपकरण नहीं थे और उस समय अच्छे तेज गेंदबाजों का उपयोग नहीं करते थे। वहीं भारतीय भारतीय टीम के लिए कोचिंग वास्तव में चुनौती पूर्ण था लेकिन संतोषजनक था।
कोहली पर निर्भर नहीं रह सकती टीम

यह दुर्भाग्य है,बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। विराट एक अच्छे बल्लेबाज हैं और इसमें कोई चुनौती नहीं है। लेकिन क्रिकेट कभी एक व्यक्ति का खेल नहीं है।यह एक टीम का खेल है। कोहली पर सबकुछ डालना सही नहीं है। आप क्यों हर समय उस पर प्रेशर डालते हैं।
बल्लेबाजी में बनाना होाग समायोजन

अगले महीने भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर होगी। अंशुमान ने दोनों टीमों की स्थितियों के बारे में बात की। भारतीय टीम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, इंग्लैंड में खेल पाना आसान नहीं है और सौभाग्य से हम गर्मी के पहले भाग में नहीं जा रहे हैं। जुलाई-अगस्त-सितंबर में मौसम भी साफ होगा। इसलिए यह मुश्किल नहीं होने वाला है। पहले इंग्लैंड,न्यूजीलैंंड,ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को पता था कि भारत के पास तेज गेंदबाज नहीं हैं। लेकिन अब उन्हें पता है कि भारत के पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं।
भारतीय गेंदबाज उन पर बैकफायर कर सकते हैं। इसलिए बैटिंग केवल चिंता नहीं है। बल्लेबाजी में थोड़ा समायोजन की जरूरत है। गेंद जहां सीम्स होती हैं वहां आपकों रहाणे की तरह अपनी क्रीज का उपयोग करना होगा। वहीं कोहली को विदेशों में बेहतर रिकॉर्ड के लिए अपने पैरों का इस्तेमाल करना होगा। खासकर तेज गेंदबाज के आगे फ्रंटफुट का ।
भूखें बाघ की तरह हैं अफगान

हाल ही में 14 जून को भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मुकाबले के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि,आप उन्हें आसानी से नहीं ले सकते हैं। वे भूखे बाघ की तरह हैं और वो खुद को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। वे सभी अप्रत्याशित हैं।
जब हम भारतीय टीम के कोच थे तो उस समय बांग्लादेश अपना पहला टेस्ट खेल रहा था। उन्होंने 400 रन बनाए थे और एक समय टेस्ट मैच को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। हमने बंद कमरे में मीटिंग की और इसे आसान न ले और उन्हें अपने स्थान पर रखें।
The post अंशुमान गायकवाड़ ने अफगानिस्तान टेस्ट से पहले भारत को दी चेतावनी appeared first on SportzWiki Hindi.