खेल डेस्क। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच माइक हेसन ने गुरुवार को अपना पद छोडऩे का ऐलान किया है। 2019 के वल्र्ड कप के लिए जहां अभी एक साल बचा हुआ है वहीं इस समय हेसन के अचानक इस्तीफा देने के ऐलान से न्यूजीलैंड क्रिकेट में हडक़ंप मचा हुआ है। एक बयान के दौरान हेसन ने पद से इस्तीफा देने के कारणों के बारे में भी बताया है।
बॉल टेंपरिंग के बाद भी शायद नहीं सुधरना चाहते ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, अब कोच ने कही ये बात!
उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का कारण पारवारिक कारणों को बताया है। वह अपने परिवार के साथ अधिक समय गुजारना चाहते हैं इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। माइक हेसन ने बतौर कोच न्यूजीलैंड के साथ करीब छह साल गुजारा है इस दौरान उन्होंने टीम को तीनों प्रारुपो में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। रिपोट्र्स के मुताबिक अभी हेसन का एक साल का कार्यकाल ओर बाकी है लेकिन उनका कहना है कि वह अपने काम को पूरा समय नहीं दे पाएंगे।
पीसीबी से मतभेद के कारण क्षेत्ररक्षण कोच स्टीव रिक्सन छोड़ सकते हैं अपना पद
उनका इस्तीफा अगले महीने के आखिर से प्रभावी होगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि,;; मुझे पता है कि अगले 12 महीने में क्या करना है लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि मैं इस काम को कर सकूंगा। मुझे कई बार मैच, टूर पर आराम करने का आइडिया दिया गया। मगर मुझे कुछ समझ नहीं आया। हेसन ने कहा कि वह अपने परिवार को अधिक समय देना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दी मजदूरों को ये बड़ी सौगात
उल्लेखनीय है कि माइक हेसन 2012 से बतौर कोच न्यूजीलैंड टीम से जुड़े हुए हैं। हेसन ने कोच नेतृत्व में खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 53 टेस्ट खेलकर 21 जीते और 13 ड्रा खेले जबकि 119 वनडे में से 65 जीते और 59 टी20 में से 30 में जीत दर्ज की। यहीं नहीं हेसन की कोचिंग में ही न्यूजीलैंड की टीम 2015 विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी।