Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत के जश्न में ऐसे नाचे मेक्सिको के फैंस, आ गया भूकंप

मेक्सिको सिटी
फीफा विश्व कप में रविवार को मेक्सिको ने गत विजेता जर्मनी को 1-0 से हरा दिया। अपनी टीम की इस बड़ी जीत की की खुशी में मेक्सिको के प्रशंसक इस कदर नाचे कि देश में आर्टिफिशल भूकंप आ गया। भूकंप की जांच करने वाले यंत्रों पर इसे रेकॉर्ड किया गया। जैसे ही मेक्सिको की टीम ने गोल किया लोग नाचने लगे और यंत्र पर इसे महसूस किया गया।

फैंस मेक्सिको सिटी में मशहूर ऐंजल ऑफ इंडिपेंडेंट्स स्मारक के करीब इकट्ठा हो गए और फैंस मेक्सिको के झंडे लहराते हुए झूमझूम कर गाने लगे। जैसे ही स्टार खिलाड़ी हिरविंग लोजानो ने 35वें मिनट में गोल किया लोग चिल्ला उठे 'हमने कर दिखाया।' मेक्सिको के जियोलॉजिकल और एट्मॉस्फेरिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बताया कि सुबह के 11 बजकर 32 मिनट पर जब लोजानो ने जर्मनी के गोल पोस्ट में गोल मारा तो एक काफी तेज झटका महसूस किया गया।

ऐंजल ऑफ इंडिपेंडेंटस के करीब मौजूद फैंस खुशी से 'मेक्सिको, मेक्सिको, मेक्सिको' के नारे लगा रहे थे। फैंस ने उम्मीद जताई कि उनकी टीम अब 15 अन्य टीमों के साथ अगले राउंड में पहुंचेगी। फैंस टीम के क्वॉर्टर फाइनल, सेमीफाइनल और यहां तक कि फाइनल तक में पहुंचने की उम्मीद लगा बैठे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने गोलकीपर गुलिमेरो ओचाओ के प्रदर्शन की खूब तारीफ की गई। कई ऐसे मीम भी चल निकले जिसमें उन्हें अगले राष्ट्रपति के रूप में दिखाया जा रहा है।