Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद खान ने खोला वर्षों पुराना राज इस वजह से बल्लेबाज से बनना पड़ा गेंदबाज

अफगानिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज राशिद खान जो अपनी शानदार गेंदबाजी को लेकर दुनिया भर में लोकप्रिय हो गए है। अभी ये भारत एक दौरे पर आये हुए है. जहाँ एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट के मैच के मुख्य गेंदबाज है। इससे पहले इन्होंने आईपीएल के 11 सीजन में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 21 विकेट लिए थे।

राशिद खान आज टी20 क्रिकेट में आईसीसी की पहले रैंकिंग पर बने हुए है। 19 वर्षीय क्रिकेटर ने साल 2015 में अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत की थी इसके बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन करते जा रहे है और भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह ही लाइम लाईट में आ रहे है।

हाल ही में इन्होंने “ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस” के टॉक शो में गौरव कपूर के साथ एक इंटरव्यू दिया, जिसमें इन्होंने पुरानी बातों को लेकर काफी कुछ खुलासा किया है। “ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस” के शो में गौरव कपूर जो पहले भी कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों के एपिसोड कर चुके है।

इस बार इन्होंने अफगानिस्तान के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर राशिद खान के साथ इंटरव्यू किया है जिसमें राशिद ने बताया है कि पहले पार्ट टाइम गेंदबाजी ही करते थे।

राशिद खान ने बताया है कि पहले ये बल्लेबाजी ज्यादा किया करते थे और गेंदबाजी तो पार्ट टाइम ही करते थे, लेकिन जब साथी खिलाड़ियों और दोस्तों ने यह बताया कि बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजी अच्छी कर लेते हो, तो डोमेस्टिक क्रिकेट में मौका मिलने पर कोच ने भी कह दिया कि अगर बल्लेबाजी करनी है तो गेंदबाजी नहीं मिलेगी और अगर गेंदबाजी करना चाहोगे तो बल्लेबाजी आठवें नंबर पर मिलेगी और इसके बाद अगले तीन मैचों में 21 विकेट निकाले।

यहाँ देखिये वीडियो:-

इस प्रकार ये बल्लेबाज से गेंदबाज में बदल गए और अब लगातार जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खूब चका रहे है। इन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दो मैचों में मैन ऑफ़ द मैच का खिताब भी जीता। इनका कहना है कि ये ओपनिंग और वन डाउन पर बल्लेबाजी किया करते थे लेकिन घरेलू क्रिकेट में इंट्री करने पर मुझे गेंदबाज बनना पड़ा।

The post राशिद खान ने खोला वर्षों पुराना राज इस वजह से बल्लेबाज से बनना पड़ा गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.