नई दिल्ली, 5 जून; यश मदान (124) के शानदार शतक की बदौलत जेबी स्पोर्ट्स ने आरपी क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराकर 45वें गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (रजिस्टर्ड) के सेमीफाइनल में मंगलवार को प्रवेश कर लिया। यहां सेंट स्टीफंस मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में जेबी स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरपी अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 277 रन का स्कोर बनाया।
वैभव रावल ने 66 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्के की मदद से सर्वाधिक 93, लखन ने 56 और रवि चौहान ने 36 रन का योगदान दिया। जेबी स्पोर्ट्स की ओर से दिग्वयेश राठी ने 46 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किया।
इसके जवाब में जेबी स्पोर्ट्स ने चार विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मदान ने 85 गेंदों पर 16 चौके और छह छक्के उड़ाए। इसके अलावा आर्यन कपूर ने 56 और नकुल राज ने 39 रनों की नाबाद पारी खेली।
यश मदान को उनके बेहतरीन शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
The post जेबी स्पोर्ट्स सेमीफाइनल में appeared first on SportzWiki Hindi.