भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कद भारत में किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। विराट कोहली भारत के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं जो जहां कहीं जाएं कैमरा उनका पीछा करते हुए वहां पर पहुंच ही जाता है। विराट कोहली हमारे देश के एक तरह से आइकन है जो हमेशा ही क्रिकेट प्रशंसकों के जेहन में रहते हैं।

विराट और अनुष्का पर रहती है हर कैमरे की नजर
ऐसी लोकप्रियता के बीच विराट कोहली जहां कहीं भी पब्लिक पैलेस पर दिखते हैं वो स्पॉट हो ही जाते हैं। और जब विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा हो तो उसका तो क्या कहना। विराट कोहली के साथ जब कभी भी अनुष्का शर्मा नजर आती है कई लोग कैमरा लेकर पीछे ही पड़ जाते हैं। लोग तो इस ताक में रहते हैं कि कब विराट और अनुष्का एक साथ दिखे और वो एक फोटो क्लिक कर सकें।

मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आयी विराट-अनुष्का की जोड़ी
इसी तरह से एक बार फिर से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का फोटो वायरल हो रहा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रूप में देश का सबसे चर्चित कपल मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आया जहां पर उनकी फोटो को क्लिक किया गया।
@imVkohli and @AnushkaSharma clicked at Mumbai Airport as they depart for Bangalore. They will be attending BCCI Awards tonight where Virat will be felicitated with Polly Umrigar award. pic.twitter.com/7PNchjltrm
— Virushka FC
(@VirushkaWorld) June 12, 2018
बैंगलुरू में बीसीसीआई के अवार्ड सेरेमनी में भाग लेने जाते समय नजर आए विरूष्का
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर तब नजर आए जब वो बैंगलुरू के लिए जा रहे थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बैंगलुरू में बीसीसीआई के आज रात को होने वाले आवार्ड सेरेमनी में भाग लेने के जा रहे थे। बीसीसीआई के अवार्ड सेरेमनी में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी पहुंचेंगे। जहां पर विराट कोहली को पॉली उमरीगर ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

विराट कोहली को किया जाएगा पॉली उमरीगर ट्रॉफी से सम्मानित
बीसीसीआई का हर साल अवार्ड सेरेमनी होता है। इसमें इस साल के पॉली उमरीगर ट्रॉफी के लिए विराट कोहली को नामांकित किया है जिनका सम्मान होगा। विराट कोहली को ये अवार्ड उनके पिछले एक साल के शानदार इंटरनेशनल परफॉरमेंस के लिए दिया जाएगा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर हुई कैमरे में कैद, जाने कहां जा रहे थे विरूष्का appeared first on SportzWiki Hindi.
(@VirushkaWorld)