Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई अवार्ड समारोह में हाथ में माइक आते ही बीसीसीआई के नीतियों पर ही उठा डाला केविन पीटरसन ने सवाल

डे नाइट टेस्ट मैच को लेकर पूरी दुनिया की टीमों दो मतों में बंटी हुई हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानि बीसीसीआई भी डे नाइट टेस्ट मैच के पक्ष में नहीं है। हालांकि टी-20 जैसे फटाफट क्रिकेट के प्रारूप की वजह से टेस्ट क्रिकेट के अस्तित्व में संकट मंडराने लगा है। ऐसे में इस पारंपरिक क्रिकेट के स्वारूप को बचाने भी जरूरी है। अब इसके पक्ष में इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन भी उतर आए हैं। उन्होंने डे नाइट टेस्ट मैच की वकालत की।

टेस्ट मैच को बचाने का एकमात्र तरीका

केविन पीटरसन एमएके पटौदी व्याख्यान में टेस्ट क्रिकेट के भविष्य और डे नाइट मैच को लेकर अपना पक्ष रख रहे थे। इस दौरान पीटरसन ने डे नाइट मैच को टेस्ट के लिए सही बताया। बता दें कि टेस्ट मैच ही क्रिकेट का सबसे पुराना फार्मेट है। लगभग आज से 141 साल पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला गया था। एमएके पटौदी व्याख्यान में बात करते हुए केविन पीटरसन ने कहा कि, ‘टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए डे नाइट मैच ही एकमात्र तरीका है।’

टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की जरूरत

टेस्ट क्रिकेट इन दिनों अपने अस्तित्व से जूझ रहा है। फटाफट खेल के प्रारूप ने टेस्ट का रोमांच कम कर दिया। दिन प्रति दिन टेस्ट मैच की लोकप्रियता भी घटती जा रही है। इसमें अब बदलाव की जरूरत है। यह हम नहीं बल्कि इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटसन कह रहे हैं। उनका मानना है कि टेस्ट क्रिकेट की मार्केटिंग करना बहुत जरूरी है।

‘अगर हम सभी चाहते हैं कि पाचं दिवसीय क्रिकेट खेला जाए तो हम सभी को अच्छे पैसे देने होंगे। ये पैसे हम उन्हें कैसे थे इसलिए हमें टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की जरूरत है। तभी पांच दिन रोमांच होगा। दिन रात के मैचों ने दिखाया है कि कैसे उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आईपीएल सबसे बड़ा आयोजन नहीं होता अगर उसके इतने धुर समर्थक नहीं होते।’

 

 एमएके पटौदी व्याख्यान में बोलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी

बीसीसीआई पुरस्कार समारोह के दौरान एमएके पटौदी व्याख्यान में स्पीच देने वाले पहले खिलाड़ी केविन पीटरसन बने है। इससे पहले यहां पर किसी भी विदेशी खिलाड़ी ने कोई स्पीच नहीं दी।

मंगलवार को हुए बीसीसीआई के इस अवॉर्ड सेरेमनी में तमाम भारतीय खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। भारतीय कप्तान विराट कोहली को अंतर्राष्ट्रीय मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा गया।

The post बीसीसीआई अवार्ड समारोह में हाथ में माइक आते ही बीसीसीआई के नीतियों पर ही उठा डाला केविन पीटरसन ने सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.