टोरंटो। दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी अच्छी नहीं रही है।वहीं टोरंटो नेशनल्स की ओर से खेल रहे स्टीवन स्मिथ ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 41 गेंदों में 61 रन बनाए।
सचिन के बाद अब इस भारतीय तेज गेंदबाज ने किया वनडे में दो नई गेंदों का विरोध
कनाडा में चल रही ग्लोबल टी-20 प्रतियोगिता के मैच में वार्नर केवल दो गेंद ही खेल सके। इस दौरान कंगारू टीम का ये सलामी बल्लेबाज केवल एक रन ही बना सका।
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित होने के बावजूद डेविड वार्नर और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए स्वतंत्र हैं। विनिपेग हाक्स और मांट्रियल टाइगर्स के बीच खेले गए इस मैच में डेविड वार्नर ने विनिपेग हाक्स की ओर से पारी की शुरुआत की। इस मैच में डेविड वार्नर श्रीलंका के लसिथ मलिंगा की दूसरे ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड हो गए।
हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ के शतकों से भारतीय टीम फाइनल में
ऑस्ट्रेलिया के बेन मैकडर्मोट की 68 रन की पारी की बदौलत विनिपेग ने चार विकेट पर 203 रन स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मांट्रियल टाइगर्स (18.5 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई। विनिपेग हाक्स ने मैच 46 रन से जीता।
गौरतलब है मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हुए बॉल टैपरिंग विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ को 12 महीने के लिए प्रतिबंधित किया था।
दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम और सुरेश रैना ने बना दिया ये रिकॉर्ड
इस विवाद में डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की भूमिका को अनुचित माना गया था। इस विवाद के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को शर्मिंगी का सामना करना पड़ा था। इस विवाद के कारण ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।