भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ साल जबरदस्त गुजरे हैं। भारतीय टीम ने इस दौरान कई शानदार जीत हासिल की है। लेकिन अब भारतीय टीम के लिए कड़ी परीक्षा का दौर शुरू होने जा रहा है। विश्व क्रिकेट की नंबर एक टेस्ट टीम भारत को कुछ ही दिनों में इंग्लैंड के मुश्किल दौरे के लिए निकलना है। इंग्लैंड का दौरा विराट एंड कंपनी के लिए एक बड़ी अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।

इंग्लैंड दौरे के लिए अनिल कुंबले ने जताया भारतीय टीम पर भरोसा
इंग्लैंड में खासकर टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए इतनी आसान नहीं रहने वाली है। भारत को इंग्लैड से उनकी ही घरेलु परिस्थिति में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है लेकिन वहीं भारतीय टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। अनिल कुंबले का मानना है कि इंग्लैंड क परिस्थितियां भारतीय टीम की जीत के लिए आदर्श हैं।

इंग्लैंड की परिस्थियों की जानकारी से भारत को मिलेगी मदद- कुंबले
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने गुरूवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि “मुझे लगता है कि हमारे पास एक ऑलराउंड यूनिट है। हमारे पास एक मजबूत गेंदबाजी लाइनअप है, जो लगातार 20 विकेट ले सकता है। अगर बल्लेबाजी लाइनअप देखे तो वहां भी हमारे पास अपास अनुभव है। औसतन हमारे बल्लेबाजों के द्वारा खेले गए टेस्ट मैचों की संख्या लगभग 50 है। इसके अलावा पहले वहां दौरा करने का अनुभव निश्चित रूप से मदद करेगा, क्योंकि वो परिस्थितियों से अवगत हैं।”

इंग्लैंड में दूसरी छमाही में स्पिनरों की भूमिका अहम
कुंबले ने आगे कहा कि “इंग्लैंड के इस दौरा पर स्पिनर निश्चित रूप से एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे। गर्मियों के दूसरे हाफ में, हम जानते ही हैं कि वहां के विकेट उनके लिए ज्यादा उपयुक्त होंगे। पहले हाफ की तुलना में वहां पर स्पिनर ज्यादा खेलेंगे। मई और जून महीनों में पहली छमाही में बारिश और नमी के कारण इंग्लैंड में( स्पिनरों के लिए)ज्यादा चुनौतीपूर्ण हैं। कुंबले ने अंतिम एकादश में कितने स्पिनर खेलने के सवाल पर कहा कि हो सकता है, हैं लेकिन फिर भी ये सब उस सतह पर निर्भर करेगा जो वो खेलेंगे।”

यो-यो टेस्ट के बारे में होती है हर खिलाड़ी को जानकारी
यो-यो टेस्ट को लेकर कुंबले ने अपनी राय देते हुए कहा कि “मुझे यकिन है कि हर खिलाड़ी को बताया गया होगा कि ये एक बैंचमार्क है। ये परीक्षा है और ये वो संख्या है जिसे आपको हासिल करने की जरूरत है अन्यथा आप वहां नहीं जा रहे हैं, शायद ये सब उन्हें बताया गया होगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले की इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज को लेकर भविष्यवाणी, ये टीम बनेगी चैम्पियन appeared first on SportzWiki Hindi.