स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के जाने माने बल्लेबाज और भारत के तीनों फॉर्मेट के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी शानदार प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया है। हाल ही में अपनी टीम को आईपीएल का खिताब जीताकर उन्होंने अपने प्रदर्शन का जबाब दिया है। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स विजेता बना है। और साथ ही इस आईपीएल सीजन में धोनी की बल्लेबाजी काफी आकर्षक रही थी। लेकिन काफी समय से उनके संन्यास लेने की अफवाह चल रही है और वह हर बार अपने दमदार प्रदर्शनकी वह से उन अफवाहो को गलत साबित कर देते है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया है की अब यह मान लिया है की महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी उम्र अब खेल में बाधा बनने लगी है, हालांकि अभी हाल ही में आयोजित हुए धोनी मानते है की उम्र बढ़ने के साथ उनके खेल में बदलाव आ रहा है और वह अब ट्वंटी 20 क्रिकेट के बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खेलने पर विचार कर रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी का मानना है की अब उम्र के साथ उनके खेल में बदलाव आ रहा है लेकिन साथ ही बताया जा रहा हैं धोनी ने माना है की निचले क्रम में खेलने के लिए खिलाड़ी में अधिक क्षमता और पावर होनी चाहिए और उम्र बढ़ने के साथ साथ वो खिलाड़ी में कम होती जाती है। चेन्नई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले धोनी ने माना की मेरे दिमाग में यह साफ था कि मुझे बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खेलना है क्योंकि मेरी उम्र हो गई है और अगर मैं यही नहीं करता तो शायद अच्छा नहीं खेल पाता।
महेंद्र सिंह धोनी अभी 36 साल के हो चुके है लेकिन अभी भी अपने करियर को लेकर हेरान करने वाले फेसले करते है, उन्होंने ने एक कार्यक्रम में कहा की मुझे मैच जीतने की जिम्मेदारी लेनी थी, हां अगर में निचले क्रम में खेलने उतरता तो शायद कम ही रन बना पाता या फिर अच्छी परफॉर्मेंस नहीं दिखा पाता और रन बनाने का भी समय नहीं रहता, उपरी क्रम में उतरने पर बल्लेबाजी का भी समय मिलता है।
Herald