पाकिस्तान के खिलाड़ी हमेशा ही विवादों में रहते है. वह अपनी विवादित हरकतों से सुर्खियाँ बटोर ही लेते है. इसी बीच अब पाकिस्तान के खिलाड़ी फवाद आलम अपनी एक शर्मनाक हरकत के कारण सुर्ख़ियों में आ गये है.
फवाद आलम ने तोड़ा ड्रेसिंग रूम का कांच

बीडीक्रिक टाइम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लंक्शायर क्रिकेट लीग के एक मुकाबले में पाकिस्तान के क्रिकेटर फवाद आलम ने आउट दिए जाने के बाद ड्रेसिंग रूम की खिड़की ही तोड़ डाली है.
दरअसल, सील्थ्रोंन क्रिकेट क्लब और क्लोन क्रिकेट क्लब के बीच लंक्शायर क्रिकेट लीग का एक मैच खेला जा रहा था और इसी मैच के दौरान पाकिस्तान के फवाद आलम ने यह शर्मनाक हरकत की है. सील्थ्रोंन क्रिकेट क्लब से फवाद आलम पिछले साल से जुड़े हुए है.
आउट दिए जाने पर तोड़ा खिड़की का कांच

दरअसल, फवाद आलम ने यह घटना को अंजाम टाइम आउट दिए जाने के गुस्से में है. दरअसल, आपकों बता दें, कि क्रिकेट के नियमों में टाइम आउट भी होता है और जब फवाद आलम को इस मैच में टाइम आउट दिया गया, तो उन्होंने अपना गुस्सा ड्रेसिंग रूम की खिड़की पर उतार दिया.
आपकों बता दें, कि मैदान पर बल्लेबाजी करने आने का बल्लेबाज का एक निर्धारित समय होता है और इस दौरान अगर बल्लेबाज मैदान पर बल्लेबाजी ना करने आये, तो उसे अंपायर टाइम आउट दे सकता है.
इंग्लैंड के एक क्रिकेट प्रशंसक ने खुद अपने एक ट्विट के जरिये इस बात की पुष्टि की है, कि टाइम आउट दिए जाने के चलते खिड़की का कांच तोड़ दिया गया है.
Well batted pro, so @Clitheroe_CC pro gets timed out so smashed @ColneCricket window @lancs_league
well batted, weren’t extaclty gunna win was we pic.twitter.com/tKdOCsp7H3
— jack mansfield (@jackmansfield19) June 1, 2018
पाकिस्तान के लिए खेल चुके है 38 वनडे मैच

आपकों बता दें, कि फवाद आलम ने पाकिस्तान के लिए 3 टेस्ट मैच 38 वनडे मैच और 24 टी-20 मैच खेल लिए है. फवाद ने वनडे में 40.25 की औसत से 966 रन बनाये है. वही टेस्ट में उन्होंने 41.66 की औसत से 250 रन बनाये है. वही टी-20 में 17.63 की औसत से 194 रन बनाये है.
The post पाकिस्तानी क्रिकेटर ने फिर किया क्रिकेट को शर्मशार, आउट देने पर ड्रेसिंग रूम की खिड़की का कांच तोड़ डाला appeared first on SportzWiki Hindi.
