रोस्टोव। रूस में चल रहे फीफा विश्व कप के अपने पहले मैच में ब्राजील का सामना स्विट्जरलैंड से होगा। ग्रुप-ई के इस पहले मैच के मुश्किल होने की पूरी उम्मीद है। स्विट्जरलैंड ब्राजील को अच्छी टक्कर देने का माद्दा रखती है।दोस्ताना मैचों में ब्राजील ने अपनी बेहतरीन आक्रामण पंक्ति विलियन, रोबेटरे फिरमिनो, गेब्रिएल जीसस, फिलिप कोटिंहो और नेमार के दम पर क्रोएशिया और आस्ट्रिया को खासा परेशान किया था।

इस ब्राजील के सामने रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज स्विट्जरलैंड है जिसने क्वालीफाइंग दौर में लगातार नौ मैच जीते हैं। हालांकि टीम के कई खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। विंगर शेरडान शकिरी और ग्रानित खाका के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी देखी गई है। हरिस सेफेरोविक को मैदान पर उतरने के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं।
टीमें :
स्विट्जरलैंड :
गोलकीपर : यान सोमेर, मार्विन हिट्ज, रोमान बुर्की
डिफेंडर : निको एल्वेदी, लियो लेकरोइक्स, स्टीफन लिस्टस्टेनर, मिशेल लांग, फाबियान स्कार, रिकाडरे रोड्रिगेज, मैनुएल अकान्जी
मिडफील्डर : ग्रानिट शाका, रेमो फ्रेउलर, स्टीवन जुबेर, गेल्सन फनार्देस, डेनिस जकारिया, एडिमिल्सन फनार्देस, बेलरिम जेमाली, वालोन बेहरामी, शेरडान शकीरी
फारवर्ड : मारियो गवारानोविक, ब्रील एम्बोलो, अदमीर मेहमेदी और हेरिस सेफेरोविक।
ब्राजील :
गोलकीपर : एलिसन, कासियो, एंडरसन
डिफेंडर : डानिलो, गेरोमेल, फिलिपे लुइस, मार्सेलो,मिरांडा, फागनेर, थियागो सिल्वा
मिडफील्डर : कैसिमीरो, फर्नाडिन्हो, फ्रेड, पॉलिन्हो, फिलिपे कोटिन्हो, रेनाटो ऑगस्तो, विलियन
फारवर्ड : डॉगलस कोस्टा, फिर्मिनो, गेब्रिएल जीसस, नेमार, टाइसन
The post फीफा विश्व कप : पहले मैच में स्विट्जरलैंड को टक्कर देगी ब्राज़ील appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.