भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. अभी कुछ दिन पहले आईपीएल के दौरान हार्दिक पंड्या और बॉलीवुड अभीनेत्री उर्वशी रौतेला को लेकर भी ख़बरें आई थीं. लेकिन इस पर उर्वशी ने ही स्पष्ट करते हुए बता दिया था, कि उनके बीच ऐसा कुछ नही है. मगर एक बार फिर पंड्या के रिलेशनशिप को लेकर ख़बरें आ रही हैं.
मिल रही जानकारी के मुताबिक पंड्या का बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम के साथ ब्रेकअप हो गया है. ये दोनों काफी समय से रिलेशन में थे. हालांकि इस बात की दोनों ने कभी भी पुष्टि नही की. और अब पंड्या और एली अवराम ने ब्रेकअप को लेकर भी कुछ नही बोला है.
यहां हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

एली और हार्दिक पहली बार एक ऐड शूट के दौरान मिले थे. इस ऐड शूट के बाद दोनों की काफी अच्छी दोस्ती हो गयी और बाहर मिलने लगे. दोनों कभी मूवी तो कभी डिनर डेट पर कई बार साथ देखे गए. इसके बाद हार्दिक अपने भाई क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा की वेडिंग रिसेप्शन में साथ रहे थे. इसी समय से फिर दोनों चर्चा में आ गए थे.
अब इस नयी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है नाम

हार्दिक पंड्या का परनीति चोपड़ा के साथ नाम आने के बाद अब एक नई अभिनेत्री के साथ हार्दिक के रिलेशन को लेकर खुलासा हुआ है. मुंबई मिरर के मुताबिक, हार्दिक पांड्या और एली अवराम कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है. पांड्या का दिल बॉलीवुड की एक नई एक्ट्रेस पर आ गया है. जिसकी वजह से एली ने उनसे दूरियां बना ली हैं. हालांकि, मुंबई मिरर ने इस नई अभिनेत्री के नाम का खुलासा नही किया है, लेकिन यह एक्ट्रेस आने वाली किसी मूवी में नज़र आयेगी.
The post एली अवराम से हार्दिक पंड्या का हुआ ब्रेकअप, अब इस नयी एक्ट्रेस पर आया हार्दिक का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.