भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 1 अगस्त से करने वाली है और पांचवें और आखिरी टेस्ट का अंतिम दिन 11 सितम्बर है। जिसके लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान तो नहीं किया है। लेकिन जल्द ही इसका ऐलान भी कर दिया जाएगा क्योंकि वनडे और टी20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान बहुत पहले ही हो चुका है।

इसी बीच अब इस टेस्ट सीरीज के लिए विकेटकीपर की बात भी चल रही है कि किस खिलाड़ी को टीम में मौक़ा दिया जाए, क्योंकि हाल फिलहाल दिनेश कार्तिक, रिद्धिमान साहा और पार्थिव पटेल जैसे विकेटकीपर मौजूद है।
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया था, क्योंकि रिद्धिमान साहा चोटिल थे। लेकिन कार्तिक को 10 साल बाद मौका मिलने के बाद भी अच्छा प्रदर्शन करने से नाकाम रहे और महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब यही देखना होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उन्हें मौका दिया जाता है कि नहीं।

इस बीच, यह भी पता चला है कि इंग्लैंड में टेस्ट के लिए रिद्धिमान साहा भारतीय टीम प्रबंधन का पहला विकल्प है। “एनसीए में उनकी रोज़मर्रा की प्रगति की निगरानी की जा रही है। उनका उपचार, आहार, सब कुछ सही से किया जा रहा है।”
सूत्र ने कहा कि वह टीम प्रबंधन का पहला विकल्प विकेटकीपर के तौर पर है। आईपीएल के दौरान इन्हें अंगूठे में चोट आ गयी थी, जिसके बाद इन्हें एकमात्र अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच बाहर होना पड़ा था।

साहा जो महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद लगातार टेस्ट टीम में विकेटकीपिंग करते आ रहे है। अब तक इन्होंने टेस्ट में 32 टेस्ट मैच खेले है जिसमें 30 से भी ज्यादा की औसत से कुल 1164 रन बनाये है। तो विकेटकीपिंग के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक इन्होंने 75 कैच और 10 स्टंप किये है।
The post इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने चुना विकेटकीपर, रिद्धिमान साहा और कार्तिक में से इन्हें दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.