दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के खतरनाक तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच इस साल जनवरी में खेला था. चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ हुए केपटाउन टेस्ट के बाद से वे क्रिकेट मैदान से एक बार फिर दूर हो गए. अब स्टेन ने अपनी चोट से उबरते हुए इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के माध्यम से मैदान पर वापसी की.
जबकि काउंटी क्रिकेट में हैम्पशायर की ओर खेल रहे डेल स्टेन प्रभावी नही रहे हैं. उन्होंने वापसी जरुर की है, लेकिन लय में नज़र नही आए हैं. इसलिए लोग उनकी गेंदबाजी पर अब सवाल भी उठा रहे हैं.
मगर डेल स्टेन का मानना है कि उनमे अभी भी काफी क्रिकेट बचा हुआ है, और वह अभी कम से कम चार या पांच साल क्रिकेट और खेलना चाहेंगे.
अभी नहीं लूँगा सन्यास

अपनी ख़राब फॉर्म से लड़ रहे डेल स्टेन ने अधिक से अधिक क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की है. 34 वर्षीय स्टेन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा ”मैं बहुत अधिक क्रिकेट खेलना चाहता हूं. मुझे लगता है मैं इसे 38 तक बल्कि 39 तक खेल सकता हूं. लेकिन महत्वपूर्ण सवाल ये है कि आप अपने देश के लिए कितना क्रिकेट खेल सकते हो”
इसके साथ ही डेल स्टेन ने कहा ”अगर मैं ज्यादा से ज्यादा समय टीम में बिताता हूं. फिर आपको इस विकल्प पर विचार करना पड़ सकता है. लेकिन यह एक चर्चा का विषय है कि मैं और ऑटिस गिब्सन(साउथ अफ्रीका मुख्य कोच) एक साथ आ सकते हैं क्या, खासकर आने वाले वर्ल्ड कप में”
इंजरी और ख़राब फॉर्म ने बिगाड़ा डेल स्टेन का खेल

डेल स्टेन ने इस साल की शुरूआत में करीब एक साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी तो की थी लेकिन इस टेस्ट सीरीज के केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ही डेल स्टेन एक बार फिर से चोटिल होकर बाहर हो गए थे.
बार-बार चोट का शिकार हो रहे डेल स्टेन की फॉर्म भी साथ नही दे रही है. उन्होंने पिछले काफी समय से गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन नही किया है.
The post खराब प्रदर्शन के बाद हो रही आलोचना के बीच डेल स्टेन ने अपने सन्यास को लेकर सुनाया ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.