एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम दो दिन तक अफगानिस्तान के खिलाफ खेल रही थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को उनके डेब्यू टेस्ट मैच में भारत के सामने एकतरफा एक पारी और 262 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।
हालाँकि इस मैच में हिटमैन रोहित शर्मा शामिल नहीं थे। शर्मा इन दिनों अपनी पत्नी के साथ 2019 के फीफा विश्व कप का रूस में मजा ले रहे है।

भारतीय टीम ने इस एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रनों से हराया है। इस मैच में रोहित शर्मा सहित भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया था।
वनडे क्रिकेट में एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार दोहरा शतक बनाने वाले रोहित शर्मा आईपीएल से फ्री होते ही भारत के बाहर विदेश की शेयर करने चले गए है और अब ये फीफा विश्व कप 2019 का मजा ले रहे है। इन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा की है जिसमें उनके हाथ में झंडा है।

कुल मिलाकर बात यह है कि भारत की फुटबॉल टीम भले ही फीफा विश्व कप में हिस्सा न हो लेकिन रोहित शर्मा ने वहां भारत का यह राष्ट्र ध्वज जरूर फहरा दिया है।
यहाँ देखिये इंस्टाग्राम पर रोहित की पोस्ट
2019 का यह फीफा विश्व कप जो 14 जून को शुरू हुआ है और 15 जुलाई तक खेला जायेगा जिसमें भारतीय टीम के दिग्गाज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इसका मजा लेने वहां पहुंचे है।
हालाँकि रोहित शर्मा को 27 और 29 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली है, जिसमें ये भी टीम में शामिल है। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20, तीन ही वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है जिसमें ये सभी प्रारूपों में शामिल है।
The post भारत नहीं है फीफा विश्वकप में शामिल लेकिन रोहित ने किया कुछ ऐसा कि लहराया भारतीय तिरंगा appeared first on SportzWiki Hindi.