Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील छेत्री के सोशल मीडिया पर शेयर किये गए वीडियो के विराट भी आये समर्थन में आगे

फ़ुटबाल को एक अलग पहचान दिलाने वाले सितारे के सोशल मीडिया पर एक वीडियो के शेयर करने के बाद पूरा क्रिकेट जगत समर्थन में खड़ा हो गया. मात्र 33 साल के उम्र में भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री इस खेल में सर्वाधिक पहचाने वाले चेहरों में से एक है.

छेत्री अभी हाल में ही सोशल मीडिया पर जारी किये गए वीडियो के बाद खबरों में शामिल हुए है. उन्होंने प्रसंशको से अनुरोध किया है कि वे अपनी टीम के समर्थन के लिए अधिक से अधिक संख्या में बाहर निकले.

Sunil Chhetri

छेत्री द्वारा डाले गए वीडियो को ज्यों ही विराट कोहली, कृणाल पांड्या ने लाइक किया वैसे ही यह वायरल हो गया. यहाँ तक की सानिया मिर्जा भी भारत के सपोर्ट में इस क्लब में शामिल हो गयी. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रहा है.

जबकि छेत्री के वीडियो को कई सकारात्मक और नकारात्मक प्रशंसा मिली, लेकिन यह स्पष्ट था कि उसने सोशल मीडिया पर एक मुहिम छेड़ दी है. हालांकि, छेत्री का अगर आप इतिहास देखेंगे तो आपको इनका जीवन फूटबॉल के इर्दगिर्द ही नजर दिखाई देगा.

आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में जन्में छेत्री का जीवन खेल के चारों ओर घूमता है। इनको शुरुआत से ही क्रिकेट में दिलचस्पी थी.

सचिन तेंदुलकर के नक्शे कदम के आदी है छेत्री

सचिन ने जब क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा और अपनी बल्लेबाजी के जलवे को क्रिकेट जगत में दिखाया तो छेत्री विश्व मंच पर सचिन तेंदुलकर की बढ़ती उपस्थिति से प्रेरित थे। रिपोर्टों के मुताबिक छेत्री ने मास्टर ब्लास्टर बनने का ही शुरूआती दौर में फैसला लिया था.

Sunil Chetri and Sachin Tendulkar

हालांकि, समय बदला मध्यम श्रेणी घर से सम्बन्ध रखने वाले छेत्री को बैट और पैड थोड़ा महंगा पड़ रहा था. क्योंकि उनके पिता की सैलरी मात्र 1 हजार ही थी. इनके पिता सेना में अधिकारी थे, तो इनको घबराहट हो रही थी की किस प्रकार पिता जी से बातचीत की जाए अंत में उन्होंने फैसला किया कि वो उन्ही जूतों का प्रयोग करेंगे जो उनके पास मौजूदा स्थिति में है.

फिलहाल आज के इस दौर में, वह भारत के लिए अपना 100 वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए तैयार है, इस प्रकार का अनूठा रिकॉर्ड केवल बाईचुंग भूटिया द्वारा पूरा किया गया है। इनका यह फ़ुटबाल मैच बेहद मजबूत केन्या के खिलाफ होगा. जिसको हरा पाना मुश्किल होता है.

The post सुनील छेत्री के सोशल मीडिया पर शेयर किये गए वीडियो के विराट भी आये समर्थन में आगे appeared first on SportzWiki Hindi.