Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब चयन से पहले ही होगा भारतीय टीम का फिटनेस टेस्ट 

खेल डेस्क। अगर किसी क्रिकेटर को टीम इंडिया में जगह बनानी है तो उसे फिटनेस टेस्ट पास करना ही होगा, चाहे वो कोई सा भी दिग्गज खिलाड़ी क्यों न हो। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अब यो-यो टेस्ट के बाद ही भारतीय टीम के लिए खिलाडिय़ों का चयन करने का फैसला किया हैं।

रानी और गुरजीत ने भारत को दिलाई जीत, स्पेन के खिलाफ शृंखला रही बराबर

बोर्ड के इस फैसले से एक दिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को झटका लग सकता है, जिन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले अभी तक फिटनेस टेस्ट नहीं दिया है। निजी कारण से वह टीम के साथ फिटनेस टेस्ट नहीं दे सके थे। उनका फिटनेस टेस्ट अब रविवार को होगा।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे धवन, विजय और जडेजा को भी हुआ फायदा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोड बोर्ड को हाल ही में टेस्ट टीम में शामिल मोहम्मद शमी और वनडे टीम के लिए चुने गए अंबाती रायुडू का यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। इस टेस्ट को पास करने में भारत-ए के खिलाड़ी संजू सैमसन भी नाकाम रहे थे।

भारतीय खिलाडिय़ों की फिटनेस को लेकर क्रिकेट प्रशासकों की समिति की बैठक में चर्चा की गई। इस बैठक में सीओए प्रमुख विनोद राय, डायना इडुल्जी , बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी और क्रिकेट संचालन के महाप्रबंधक सबा करीम मौजूद थे।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आगे से खिलाडिय़ों का चयन फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही किया जाएगा, ताकि बोर्ड को शर्मिंदगी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि इंग्लैड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के दौरान हुआ था, इसलिए खिलाड़ी चयन के बाद फिटनेस टेस्ट के लिए मौजूद नहीं हो सके थे।

बारिश और ब्रेथवेट ने फेरा श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी, दूसरा टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर के 11वें संस्करण में अंबाटी रायुडू ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाई थी, लेकिन बाद में आयोजित फिटनेस टेस्ट में विफल होने के करण उन्हें इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया। उनके स्थान पर सुरेश रैना को टीम में शामिल किया गया।