बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्माता अरबाज खान का नाम आईपीएल 2018 के सीजन में सट्टेबाजों में आया है जिसके बाद अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। यह बताया जा रहा है कि उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा ने उनसे तलाक सिर्फ इसी कारण लिया था, क्योंकि अरबाज खान सट्टेबाजी की लत में पड़ गए थे।

शुक्रवार को अरबाज खान का नाम हाल ही में सम्पन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग में आया है, जिसके बाद उन्हें समन भेजा गया था और वह शुक्रवार को ठाणे क्राइम ब्रांच की मुख्य ऑफिस पहुंचे थे, जहाँ उनसे सवाल जवाब किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप शर्मा के सवालों के जवाब में, अरबाज ने यह स्वीकार किया है कि वह पिछले छह वर्षों से सट्टेबाजी में लिप्त हैं।
प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में पांच पुलिसकर्मियों की एक टीम के सामने, अरबाज खान ने यह खुलासा करते हुए बताया कि मैंने घर के बाकी सभी सदस्यों को इसकी जानकारी थी कि मैं सट्टे लगाता हूँ।
इससे पहले पुलिस ने सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड को 29 मई को आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इस प्रकार आईपीएल खत्म होते ही कई बड़े-बड़े खुलासे हो रहे है, जिसके बाद अब यही लग रहा है कि इससे जुड़े कई और भी बड़े नाम सामने आ सकते है।
वहीं खबरों में सुनने को मिला है कि सोनू मलाड के घर से पुलिस को एक डायरी मिली थी। डायरी में, अरबाज़ खान समेत कई ठेकेदारों, बिल्डरों और बॉलीवुड के हस्तियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनमें एक अरबाज खान भी शामिल है।
गौरतलब हो कि फिल्म स्टार सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान महज एक अभिनेता ही नहीं हैं, अपितु एक फिल्म निर्देशक भी हैं।
अरबाज खान और मलाइक अरोड़ा ने साल 1998 में शादी थी और 2017 में मलाइका ने उन्हें तलाक दे दिया था। इनका एक बच्चा भी है, लेकिन अब पति-पत्नी एक साथ नहीं रहते है।
The post बड़ा खुलासा, सट्टेबाजी की लत के कारण ही मलाइका अरोड़ा ने छोड़ा था अरबाज खान का साथ appeared first on SportzWiki Hindi.