खेल डेस्क। भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और सिक्सर किंग युवराज सिंह आपस में घनिष्ठ मित्र है और इन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के लिए कई मैचों में अहम भूमिका निभाई है इन दोनों की जोड़ी भारतीय टीम में एक प्रसिद्ध जोड़ी कही जाती है।
इन दोनों खिलाड़ियों ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए विशेष भूमिका निभाई है और कुछ दिन पहले, युवराज सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुंबई के निवास पर बिजली कटौती को लेकर निराशा जताई थी उन्होंने कहा "बांद्रा में एक घंटे से अधिक समय तक लाइट्स आउट ... क्या हम इसे वापस प्राप्त कर सकते हैं?!?!"
हरभजन ने भी अपने सर्वश्रेष्ठ मित्र को मजाकिया जवाब देने के लिए टाइम नहीं लगाया हरभजन ने जवाब दिया कि "बादशाह बिल समय पर दिया करो।"हरभजन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2018 खेला, जबकि युवराज ने आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की और से खेला।