Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान का एक क्रिकेट खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल

नई दिल्ली, 21 जून; पाकिस्तान का एक प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी डोप टेस्ट में कथिततौर पर फेल हो गया है। उस पर दो वर्ष का प्रतिबंध लग सकता है। वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।

पीसीबी ने ट्विटर पर लिखा, “एक खिलाड़ी कथित तौर पर डोप टेस्ट में फेल हो गया है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नियमानुसार, जब तक सरकार की एंटी-डोपिंग एजेंसी की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हो जाती है तब तक उस खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया जा सकता। अगले एक-दो दिन में हमें इसका जवाब मिल जाएगा।”

इस बीच, प्रयोगशाला की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की एंटी-डोपिंग इकाई की तरफ से अभी तक खिलाड़ी के रक्त के नमूने की जांच नहीं की गई है।

पीसीबी अभी परिणाम आने का इंतजार कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि खिलाड़ी के नमूने का टेस्ट हाल ही में फैसलाबाद में 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट के दौरान लिया गया था।

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जिस खिलाड़ी के रक्त का नमूना लिया गया और अगर उनके टेस्ट में फेल होने की पुष्टि हो जाती है तो उन पर दो साल का बैन लग सकता है।

पाकिस्तान के रजा हसन पहले ही डोप टेस्ट मामले में दो साल का बैन झेल चुके हैं। इसके अलावा यासिर शाह और अब्दुर रहमान भी तीन-तीन महीने का प्रतिबंध झेल चुके हैं।

The post पाकिस्तान का एक क्रिकेट खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल appeared first on SportzWiki Hindi.