खेल डेस्क। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की श्रृंखला से पहले बांग्लादेशी की टीम फुल मस्ती की मूड में नजर आयी और ड्रेसिंग रूम में डांस और गानों का आनंद लेकर इस दौरे का लुत्फ़ उठाया। ड्रेसिंग रूम कप्तान शाकिब हल हसन और महहमूदुल्लाह के अलावा और भी कई बांग्लादेशी खिलाडी मौजूद थे।
कप्तान शाकिब हल हसन ने पूरी बांग्लादेशी टीम के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किए गए एक वीडियो में, बांग्लादेश के खिलाड़ियों को 'ओपोराधि' नाम के वायरल एक बंगाली गीत के पोस्ट किया और तभी से यह संग से वायरल होता चला गया।
शुक्रवार को, बांग्लादेश ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ 8 विकेट से एक मैच गवा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अपने 20 ओवरों में 145 का स्कोर खड़ा किया बांग्लादेशी की और से मोसदेक हुसैन नाबाद 38 रन बनाये जवाब में, अफगानिस्तान ए ने इस लक्ष्य को मात्र 2 विकेट खोकर 17.2 ओवर में हासिल कर लिया।
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने शुक्रवार को कहा कि "स्वाभाविक रूप से कुछ समस्याएं होंगी। हमारा सर्वश्रेष्ठ टी -20 गेंदबाज नहीं है और इसलिए यह हमें मुश्किल होगा। पहला मैच महत्वपूर्ण है।" "अगर हम अच्छी शुरुआत कर सकते हैं, तो हमारी गति साथ रहेगी। फिर अगले दो मैचों में हमारा काम आसान हो जाएगा।"