बेंगलुरू। भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच गुरुवार से यहां पर शुरू होगा। यह अफगानिस्तान टीम का पहला टेस्ट मैच होगा। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच होने वाले इस एकमात्र टेस्ट मैच में विराट कोहली नहीं दिखाई देंगे, जो भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।
फीफा विश्वकप: गुरुवार से होगा आगाज, चोटिल हुए इंग्लैंड के रैशफोर्ड
इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी अजिंक्या रहाणे करेंगे। अफगानिस्तान टीम के लिए यह मैच यादगार होगा कि वह विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेलेगी।
फीफा विश्व कप: इन जर्सियों में अपनी चमक बिखेरेंगे फुटबॉलर
अफगानिस्तान टीम असगर स्तानिकजई के नेतृत्व में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। टीम इंडिया जहां टेस्ट प्रारूप की शीर्ष टीम है तो वहीं अफगान टीम ने हाल ही में देहरादून में हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज में बांग्लादेश का क्लीन स्वीप कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और उसके भी हौंसले काफी बुलंद है।
ये हैं दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर
इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को अफगानिस्तान के राशिद खान की फिरकी गेंदबाजी से बचना होगा। जो इस समय पूरे फॉर्म में हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ ही टी-20 सीरीज में भी राशिद ने अपना जलवा दिखाया था।
फीफा विश्वकप में नजर आएगा इस बार ये नजारा, होगी बॉल गर्ल की भूमिका
संभावित टीमें:
भारत: शिखर धवन, के एल राहुल, मुरली विजय / करुण नायर, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रवीन्द्र जडेजा / कुलदीप यादव, उमेश यादव, इशांत शर्मा।
धोनी ने अपने खेल को लेकर किया बड़ा खुलासा, जल्द ही कर सकते है बड़ी घोषणा
अफगानिस्तान: जावेद अहमदी / इहसानुल्लाह, मोहम्मद शहजाद, रहमत शाह, असगर स्तानिकजई, नासीर जमाल, मोहम्मद नबी, अफसर सजाई (विकेटकीपर), रशीद खान, यमीन अहमदजई, सयाद शिरजाद / वफादार, जहीर खान / मुजीब उर रहमान / अमीर हमजा।