डबलिन। भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ पहले ट्वेंटी-20 मुकाबले से इंग्लिश दौरे की शुरुआत करेगी। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम का लक्ष्य इस मैच में बड़ी जीत हासिल कर इंग्लिश दौरे का सफल आगाज करने का होगा।
भारतीय कप्तान विराट का जलवा बरकरार, वनडे रैकिंग में शीर्ष पर काबिज
वैसे इस मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन टी-20 क्रिकेट में उलटफेर होना कोई बड़ी बात नहीं हैं। भारत और आयरलैंड के बीच अभी एक टी-20 मैच ही खेला गया है, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी।दो मैचों की इस सीरीज का पहला मैच बुधवार को डबलिन में और दूसरा 29 जून को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
अर्जुन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को कराया अभ्यास, शास्त्री से टिप्स लेते आए नजर
भारतीय टीम के लिए सबसे राहत की बात उसके कप्तान विराट कोहली की फिटनेस है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और इंग्लिश काउंटी में फिटनेस समस्या के चलते नहीं खेल पाए थे।
हालांकि विराट अब पूरी तरह से फिट हैं। भारतीय बल्लेबाजी की ताकत रोहित शर्मा, शिखर धवन, विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी और दिनेश कार्तिक हैं।
OMG: गांगुली ने विराट के लिए बोल दी ये बात की शायद अब दोनों के बीच नहीं रहे...
जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल और उमेश यादव अपनी तेज गेंदबाजी से विरोधी टीम को परेशान करने उतरेंगे। वहीं युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर अपनी स्पिन गेंदबाजी का जादू दिखाना चाहेंगे।
पंजाब का ये खिलाड़ी हुआ आयरलैंड टीम में शामिल, भारतीय टीम को देगा चुनौती
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्य, दिनेश कार्तिक, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।
आयरलैंड: गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्रयू बलबीरनी, पीटर चेस, जॉर्ज डॉकरेल, जोशुआ लिटिल, एंडी मैकब्राइन, केविन ओ ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोएन्टर, बॉयड रैंकिन, जेम्स शैनन, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, स्टुअर्ट थॉम्पसन।