Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जा पाएगा ये तेज गेंदबाज

ढाका। वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट शृंखला से पहले ही बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान चोट के कारण बांग्लादेश टीम के साथ इस दौरे पर नहीं जा सकेंगे। बांग्लादेश की चयन समिति ने इस टेस्ट शृंखला के लिए चोटिल तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी है।

गेंदबाजी कोच ने सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर दिया ये बड़ा बयान...

इस 22 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अभी तक अपने करियर के दस टेस्ट मैचों में 26 विकेट हासिल किए हैं। बांग्लादेश का यह तेज गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेलते हुए चोटिल हो गए थे।

FIFA WORLD CUP 2018: इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को हराया

यहीं नहीं मुस्ताफिजुर रहमान फिट नहीं होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की शृंखला में भी नहीं खेल पाए थे, जिसमें बांग्लादेश को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

पांच बार की विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का ICC वनडे रैंकिंग में हुआ ये बुरा हाल

चयनसमिति के अध्यक्ष मिनाजुल अबेदीन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अगर कोई चमत्कार नहीं हुआ तो उनके दूसरे टेस्ट तक फिट होने की संभावना नहीं हैऔर इसलिए हमने मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से बाहर रखा है।

इंग्लैंड दौरे की इस तरह तैयारी कर रहे हैं पूर्व भारतीय कप्तान धोनी

वेस्टइंडीज दौरे का पहला टेस्ट मैच चार जुलाई से एंटीगा में और दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 12 जुलाई से किंग्सटन में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज दौरे पर बांग्लादेश टीम तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलेगी।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है : शाकिब अल हसन (कप्तान), , मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद महमुदुल्लाह, तमीम इकबाल, इमरूल कायेस,लिट्टन दास, मोमिनुल हक, मेहदी हसन, ताइजुल इस्लाम, कामरुल इस्लाम, रूबेल हुसैन, नूरुल हसन, अबू जायेद, नाजमुल हुसैन और शफीउल इस्लाम।