Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन नहीं बल्कि इस भारतीय गेंदबाज की गेंदबाजी है राशिद खान को पसंद

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर में खेला जा रहा है। इस मैच में टी20 के बादशाह और युवा स्पिन गेंदबाज राशिद खान का जलवा अभी तक देखने को नहीं मिला है। पहले टेस्ट के पहले दिन इन्होंने सबसे ज्यादा 26 ओवर किये जिसमें 1 विकेट लिया लेकिन रन खूब लुटाये है। इससे पहले इन्होंने आईपीएल के 11 सीजन में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 21 विकेट लिए थे।

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में इन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए सभी को काफी प्रभावित किया था। इन्होंने इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए काफी प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 21 विकेट लिए थे और किंग्स इलेवन पंजाब के एंड्रयू टाय के बाद सबसे ज्यादा 21 विकेट निकाले थे। साथ ही इन्होंने बल्लेबाजी में कुछ अच्छे शॉट खेले थे।

गौरव कपूर के साथ “ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस” में इन्होंने बताया है कि इन्हें भारतीय पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले और पाकिस्तानी पूर्व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की लेग स्पिन गेंदबाजी बहुत पसंद करते है।

गौरव कपूर से बात करते हुए इन्होंने कहा है, “भारत के पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले और पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की लेग स्पिन गेंदबाजी मैं बहुत पसंद करता हूँ। मुझे उनकी लेग स्पिन बहुत अच्छी लगती है। ये जो तेज गेंद करते थे वह वाकई बहुत अच्छी लगती है और स्लोअर बॉल पसंद नहीं थी।”

उस समय अनिल कुंबले और अफरीदी के अलावा भी कई बड़े-बड़े गेंदबाज थे, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न का नाम सबसे आगे आता था, लेकिन ये उन्हें पसंद नहीं करते है क्योंकि स्लोअर गेंदबाजी करते थे।

यहाँ देखिये वीडियो:-

राशिद ने आगे बात करते हुए कहा है, “इस कारण वह भी अपने घर पर तेज गेंद डाला करते थे।”

राशिद खान ने अपने भाई साथ क्रिकेट खेला है और इसी कारण आज ये यहाँ मौजूद है, यह बात इन्होंने खुद पहले एक इंटरव्यू में कही थी। राशिद खान के सभी भाई और भतीजे स्पिन गेंदबाज है। आज इन्हें पूरी दुनिया में खूब प्यार मिल रहा है।

The post शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन नहीं बल्कि इस भारतीय गेंदबाज की गेंदबाजी है राशिद खान को पसंद appeared first on SportzWiki Hindi.