भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच का आगाज 14 जून से बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। इस टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की टीम जबरदस्त उत्साहित हैं तो वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ पहली बार उतरने के लिए भारतीय टीम भी पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन इन सबके बीच भारतीय टीम में चुने गए विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धीमान साहा का इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच का हिस्सा बनना मुश्किल नजर आ रहा है।

चोटिल साहा के रिप्लेसमेंट पर है चयनकर्ताओं की नजर
आईपीएल में कोलकाता नाइट राईडर्स के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धीमान साहा का खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है। ऐसी स्थिति में अब भारतीय टीम के चयनकर्ताओं को रिद्धीमान साहा का उपयुक्त रिप्लेसमेंट ढूंढना पड़ सकता है।

दिनेश कार्तिक हैं साहा का स्थान लेने के सबसे बड़े दावेदार
साहा के रिप्लेसमेंट की बात आती है तो इसके लिए कुछ दावेदार हैं लेकिन सबसे प्रबल दावेदारी यहां पर तमिलनाडू के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पेश कर रहे हैं। दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से शानदार रहा है और उन्होंने अपने इसी प्रदर्शन के बूते भारतीय वनडे और टी-20 टीम में जगह बना ली है और अब उनका टेस्ट मैच में भी वापसी का इंतजार खत्म होने वाला है।

कार्तिक ने आखिरी बार भारतीय टीम के लिए 2010 में खेला था टेस्ट मैच
दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम में साल 2004 में डेब्यू किया था लेकिवन कभी भी अपनी जगह को नियमित नहीं रख सके। कार्तिक ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जिसके बाद से उन्हें टेस्ट टीम का हिस्सा बनने का इंतजार है और अब रिद्धीमान साहा के चोटिल होने के बाद दिनेश कार्तिक का इंतजार खत्म हो सकता है।

इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए हो सकता है कार्तिक का चयन
भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएस के प्रसाद और उनकी टीम के ध्यान में अफगानिस्तान के बहाने आने वाला मुख्य इंग्लैंड का दौरा है और दिनेश कार्तिक ने जब एक बार 2007 में इंग्लैंड के दौरे पर मौका मिला था, तो बहुत प्रभावित किया था। कार्तिक ने इंग्लैंड में 60, 77 और 91 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे थे। ऐसे में दिनेश कार्तिक को अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड दौरे पर भी मौका दिया जा सकता है।
वहीं दिनेश कार्तिक ने अब तक भारतीय टीम के लिए 23 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 1000 रन बनाए हैं, तो वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कार्तिक ने 157 मैचों में 27 शतक और 41 अर्धशतक की मदद से 9214 रन बनाए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post अफगानिस्तान के खिलाफ चोटिल रिद्धीमान साहा की पार्थिव और राहुल नहीं बल्कि यह भारतीय खिलाड़ी होगा नया विकेटकीपर appeared first on SportzWiki Hindi.