स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में RBC के सफल गेंदबाज और भारतीय टीम के खिलाड़ी तेज गेंदबाज उमेश यादव का अभी आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बाद अब उमेश यादव और ज्यादा मेहनत कर रहें है और अंतरराष्ट्रीय सत्र में जुट गए है। साथ ही बताया जा रहा की आशीष नेहरा ने भी अभी उनको गेंदबाजी की टिप्स दी है जिसके बाद वह इस पर फोकस करना शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है की उमेश यादव पूर्व भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा की सलाह के बाद ;सिंगल स्टम्प पर गेंदबाजी पर फोकस कर रहे हैं। उमेश यादव ने आईपीएल के दौरान आशीष नेहरा के साथ काफी समय बिताया और उनका कहना है की उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उमेश ने कहा की मेने उनकी काफी बातों पर ध्यान दिया है।
उन्होंने कहा कि आशीष पाजी ने मुझे कहा कि सटीक गेंदबाजी के लिए सिंगल स्टम्प पर गेंदबाजी का अभ्यास करो। उन्होंने कहा कि मैंने एक चीज महसूस की है। यदि आप बहुत इनस्विंगर नहीं भी डालते हैं, लेकिन उस पर काम करते हैं तो बहुत अच्छा है।
Herald