Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने अपने इस "भाई" को जिम करने के लिए किया राजी

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली और भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन टीम में सबसे फिट खलाड़ियो में जाने जाते है हाल ही विराट ने अपने छोटे भाई युजवेंद्र चहल को जिम करने के लिए प्रेरित किया। इसकी जानकारी खुद युजवेंद्र चहल ने बातचीत के दौरान कहा।

चहल कभी भी जिम नहीं किया करते है जब भी आप उन्हें देखते हैं तो काफी स्पष्ट हो जाता है की ये खिलाडी भी बना जिम के कितना फिट है लेकिन यह क्रिकेटर अब धीरे-धीरे फिटनेस इम्प्रूव में जुट गया है और इसमें वह कप्तान विराट कोहली को धन्यवाद देते है।

युजवेंद्र ने बताया कि "एक साल पहले यूजी और आज के यूजी दो अलग-अलग तरह के लोग हैं। इससे पहले, मैंने कभी अपने शरीर या फिटनेस के बारे में चिंता नहीं की थी। लेकिन विराट कोहली ने मुझे बहुत प्रेरित किया है।

चहल ने आगे बताया कि " विराट खुद जानते है कि मैं बहुत ज्यादा जिम या अभ्यास में शामिल होने वाला व्यक्ति नहीं हूं। लेकिन अब वह मुझे बताते है कि आप एक स्टार हैं और अपने शरीर और फिटनेस का ख्याल रखने की जरूरत है।" पिछले 6-7 महीनों में , मैं नियमित रूप से जिम कर रहा हूं और कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मुझे यह भी पता चला है कि यह सब आवश्यक ह।