Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने अफगानिस्तान टेस्ट से ठीक पहले लागू किया ये नया नियम, टीम चयन के बाद इन खिलाड़ियों को कर दिया जायेगा ऐतिहासिक टेस्ट से बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब अगले सेशल का आगाज अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के साथ हो जाएगा। भारतीय टीम के सामने अफगान चुनौती तो है, लेकिन बीसीसीआई किसी भी तरह से इस टीम को कमतर नहीं आंकना चाहती हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले होगा भारतीय खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट

इसी को लेकर बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले टेस्ट टीम में चयनित सभी खिलाड़ियों को यो-यो टेस्ट के शिविर कराने को लेकर पूछा है। यो-यो टेस्ट के परिणाम के आधार पर खिलाड़ियों का फिटनेट टेस्ट का अंदाजा लगाया जाएगा। यो-यो टेस्ट का आयोजन 8 जून को बैंगलुरू में कराया जाएगा।

भारत ए के खिलाड़ियों को भी गुजरना होगा यो-यो टेस्ट परीक्षण से

बैंगलुरू में होने वाले यो-यो टेस्ट शिविर में ना केवल अफगानिस्तान के खिलाफ चयनित खिलाड़ी ही नहीं बल्कि भारत ए की टीम के साथ ही इंग्लैंड दौरे पर चुने गए खिलाड़ियों को भी यो-यो टेस्ट शिविर में भाग लेना है। भारत ए के लिए चुने गए खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट 3 और 4 जून को होगा।

इंग्लैंड दौरे से पहले भी खिलाड़ियों को दिखाना होगा अपना फिटनेस टेस्ट

यो-यो टेस्ट को लेकर बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि

“खिलाड़ियों को एक अनिवार्य यो-यो टेस्ट देना होगा। हालांकि अफगानिस्तान के लिए टीम का चयन कर लिया गया है, लेकिन ये एक प्रक्रिया है, जिसका पालन प्रत्येक खिलाड़ी को करना होगा। आने वाले हफ्तों में इंग्लैंड दौरे के लिए भी खिलाड़ियों को यो-यो टेस्ट कराना होगा।”

यो-यो टेस्ट के रूप में पिछले साल बीसीसीआई ने किया नया प्रोटोकॉल लागू

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई ने पिछले साल फिटनेस को देखते हुए भारतीय टीम में चयन के लिए नया प्रोटोकॉल यो-यो टेस्ट की शुरूआत की। यो-यो टेस्ट एक कठिन तरह का फिटनेस टेस्ट है जिसकी बाधा पार करने वाला खिलाड़ी एक सही फिटनेस के काबिल माना जाता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post बीसीसीआई ने अफगानिस्तान टेस्ट से ठीक पहले लागू किया ये नया नियम, टीम चयन के बाद इन खिलाड़ियों को कर दिया जायेगा ऐतिहासिक टेस्ट से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.