Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस ख़ास मकसद की वजह से चयनकर्ताओ ने रिद्धिमान साहा की जगह पार्थिव पटेल को नजरअंदाज कर कार्तिक को दी जगह

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए चुने गए विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धीमान साहा चोट के बाद आखिरकार बाहर हो गए हैं। रिद्धीमान साहा के बाहर होने के बाद तत्काल ही उनके रिप्लेसमेंट पर का भी फैसला हो गया है जहां पर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के नाम पर मुहर लग गई है।

दिनेश कार्तिक की 8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी

इस तरह से तमिलनाडू के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 8 साल के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर ली है। दिनेश कार्तिक ने इस पल का इंतजार पिछले 8 साल से किया और इस दौरान शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टेस्ट टीम में एक बार फिर से दस्तक देकर दी दम लिया। कहीं ना कहीं पार्थिव पटेल से ज्यादा दिनेश कार्तिक टेस्ट टीम में वापसी के हकदार थे इसके पीछे उनकी कई कारण हैं।

दिनेश कार्तिक को मिला पिछले 18 महीनों से किए गए दमदार प्रदर्शन का ईनाम

दिनेश कार्तिक के लिए भारतीय टीम में वापसी की राह आसान नहीं रही है। कार्तिक पिछले करीब 18 महीनों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्तिक ने इस दौरान घरेलु क्रिकेट में हर जगह अपने बल्ले का दम दिखाया।

कार्तिक ने अपनी इसी कामयाबी की मदद से भारतीय सीमित ओवर की टीम में तो जगह बना ली लेकिन क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में उनको जगह बनाने का इंतजार था।

तो इस तरह पार्थिव पटेल से भी ज्यादा हकदार से थे दिनेश कार्तिक

आईपीएल से पहले दिनेश कार्तिक ने श्रीलंका में खेली गई निदहास ट्रॉफी के फाइनल मैच में हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। निदहास ट्रॉफी में भारतीय टीम की निश्चित हार को जीत में बदलने के बाद आईपीएल में केकेआर की कप्तानी में भी डीके का जलवा देखने को मिला।

निदहास ट्रॉफी में डीके ने किया कमाल का प्रदर्शन

रिद्धीमान साहा इससे पहले इस साल की शुरूआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी चोटिल हो गए थे तब भारतीय टीम ने पार्थिव पटेल को मौका दिया। कार्तिक को तब साहा के कवर के तौर पर बुलाया गया था, लेकिन बाहर ही रहना पड़ा। इसके बाद कार्तिक के सामने चुनौती थी। कार्तिक ने इस चुनौती को दोनों हाथों से लेते हुए पहले तो निदहास ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया।

आईपीएल में भी कार्तिक का रहा जबरदस्त प्रदर्शन

जिसके बाद कोलकाता नाइट राईडर्स की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया खुद कप्तान के तौर पर टीम के लिए प्रेरणा साबित हुए और 16 मैचों में करिब 50 के औसत से 498 रन बनाए। ऐसे शानदार प्रदर्शन के बाद साहा के चोटिल होने पर कार्तिक ही उनकी जगह के सबसे बड़े दावेदार थे जिस पर आज चयनकर्ताओं ने अपनी मुहर लगा ही दी।

इंग्लैंड दौरे पर भी दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुने जा सकते हैं कार्तिक

अफगानिस्तान के पीछे कार्तिक को मौका देना अब कही ना कहीं इंग्लैंड के दौरे पर चुनने का ट्रेलर है। इंग्लैंड के एक बड़े और लंबे दौरे के लिए भारतीय टीम को दो विकेटकीपरों की जरूरत तो पड़ेगी. ऐसे में हर बार की तरह पार्थिव पटेल के स्थान पर इस बार दिनेश कार्तिक शामिल होते नजर आ सकते हैं।

कार्तिक का इंग्लैंड के दौरे पर चुने जाने के पीछे उनके खुद को पिछली बार का प्रदर्शन भी है। कार्तिक ने आखिरी बार इंग्लैंड में साल 2007 में टेस्ट क्रिकेट खेला। उस दौरे पर कार्तिक के बल्ले से 3 पचासे निकले थे। डीके ने 60, 77 और 91 रनों की मदद से तीन मैचों में 263 रन बनाए थे।

ऐसे में अब तो आपको पता चल गया होगा कि दिनेश कार्तिक चोटिल रिद्धीमान साहा की जगह लेने के लिए पार्थिव पटेल से बड़े हकदार क्यों थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इस ख़ास मकसद की वजह से चयनकर्ताओ ने रिद्धिमान साहा की जगह पार्थिव पटेल को नजरअंदाज कर कार्तिक को दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.