क्रिकेट की दुनिया में इतने ज्यादा रिकॉर्ड बने है जिसके बारे में हम आधे भी नहीं जानते है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज साल 1877 में हुआ था इसके बाद से ही क्रिकेट में काफी उन्नति हुई है। साल 1877 के बाद आज न जाने कितने क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपने देश के लिए खेला है और कितनों ने संन्यास लिया है, लेकिन एक क्रिकेटर हमेशा याद रहेगा और वह है डॉन ब्रैडमेन।

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर डॉन ब्रैडमेन जिन्हें हम सर डोनाल्ड ब्रैडमेन या द डॉन भी कह सकते है क्योंकि इन्हें इन नामों से भी पहचाना जाता था। इनके नाम सबसे बड़ा रिकॉर्ड तो यह है कि ये एकलौते ऐसे बल्लेबाज है, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 99 से भी ज्यादा की औसत से रन बनाये थे, लेकिन एक शर्मनाक रिकॉर्ड जरूर इनके नाम है।
क्या है यह शर्मनाक रिकॉर्ड
डॉन ब्रैडमेन का जन्म साल 1908 में ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स शहर में हुआ था और आखिरी सांस केनिंग्सटन पार्क, साउथ ऑस्ट्रेलिया में ली थी। इन्होंने पूरे कैरियर में कुल 52 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें 99.94 की औसत से 6,996 रन बनाये थे।
शतकों के मामले में भी ये पीछे नहीं थे, क्योंकि 52 मैचों में 29 शतक ठोके थे। लेकिन एक बार इन्होंने अजीब रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था और वह है हिट विकेट होना।
किसने करवाया था यह हिट विकेट
अगर हम इन्हें हिट विकेट करवाने वाले गेंदबाज की बात करें तो वह है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज आला अमरनाथ। लाला अमरनाथ ही एक ऐसे गेंदबाज है जिन्होंने डॉन ब्रैडमेन को हिट विकेट करवाया था। ये अपने कैरियर में 70 बार आउट हुए थे, लेकिन इसमें महज एक बार ही हिट विकेट हुए।
लाला अमरनाथ ने यह कारनामा साल 1947 में हुए एक टेस्ट मैच के दाैरान किया था। उस मुकाबले में ब्रैडमैन 336 गेंदों पर 185 रन बनाकर बल्लेबाजी रहे थे। तब वो लाला अमरनाथ की गेंद पर हिट विकेट आउट हो गए थे।

इस प्रकार भारतीय क्रिकेटर अमरनाथ के नाम ब्रैडमेन जैसे खिलाड़ी को हिट विकेट करने का रिकॉर्ड है तो खुद ब्रैडमेन के नाम यह खराब रिकॉर्ड है क्योंकि वह हिट विकेट हुए क्योंकि आज इस तरह बहुत ही कम खिलाड़ी शिकार होते है।
The post FACT: दुनिया का एकलौता भारतीय खिलाड़ी जिसकी गेंद पर चकमा खाकर हिट विकेट आउट हुए थे सर डॉन ब्रेडमैन appeared first on SportzWiki Hindi.