Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

FIFA WORLD CUP: जीतने वाली टीम को मिलेगी इतनी इनामी राशि की हो जाएगी मालामाल

खेल डेस्क। दुनियां के सबसे महंगे और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल फुटबाॅल की धूम 14 जून से शुरू होने वाली है यानी के फीफा वर्ल्ड कप की शुरूआत गुरूवार से होगी। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी रूस कर रहा है और रूस ने इसके लिए करीब 88 हजार करोड़ रुपए खर्च किए है।

जाने 2026 में कौनसा देश करेगा फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी

इस बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को कितनी राशि मिलेगी अगर आपकों यह पता चलेगा तो आप हैरान रह जाएंगे इस बार जीतने वाली टीम को 254.6 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी।

दुनिया की दिग्गज टीमें अपने स्टार खिलाड़ियों के साथ रूस पहुंच चुकी है और अपने खिलाड़ियों के दम पर इस फुटबाॅल के महाकुंभ में अपना दमखम दिखाएंगी। चैंपियन बनने वाली टीम सोने की ट्रॉफी के साथ 254.6 करोड़ रूपये की भारी भरकम ईनामी राशि भी अपने साथ ले जाएगी।

फीफा वर्ल्ड कप 2018 जीतने वाली टीम को करीब 254.6 करोड़ रूपये यानी 3.8 करोड़ डॉलर की ईनामी राशि दी जाएगी, जो वर्ष 2014 में ब्राजील की मेजबानी में हुए इसके पिछले संस्करण से 20 फीसदी अधिक है। आपकों बता दें की पिछली बार की चैंपियन जर्मनी की टीम को 3.5 करोड़ डॉलर की ईनामी राशि दी गयी थी।

वहीं उपविजेता टीम को 187.6 करोड़ रूपये यानी 2.8 करोड़ डॉलर की नकद ईनामी राशि दी जाएगी। इसके अलावा अन्य टीमों को भी बड़ी ईनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसमें तीसरे स्थान की टीम को करीब 160.8 करोड़ रूपये चौथे नंबर की टीम को 147.4 करोड़ रूपये की ईनामी राशि मिलेगी।

क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली टीम को 107.2 करोड़ रूपये अंतिम-16 राउंड की टीम को 80.4 करोड़ रूपये मिलेंगे। वहीं ग्रुप चरण में पहुंचने वाली टीमें को भी 53 करोड़ 60 लाख रूपये की राशि दी जाएगी।

एशियाकप जीतने वाली टीम को दी गई इतनी नकद राशि की जानकर रह जाएंगे हैरान

आपकों बता दें की यह वर्ल्ड कप शुरू होगा इससे पूर्व 2026 में आयोजित होने वाले फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कौन करेगा इसका निर्णय होगा और ये निर्णय करेंगी फुटबाल की वैश्विक संस्था।

वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन उत्तर अमेरिका में होगा या मोरक्को की मेजबानी में अफ्रीका में खेला जाएगा इसका चयन मुख्य रूप से वर्ल्ड कप की शुरूआत से पहले हो जाएगा।