भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया. हालांकि शिखर धवन शतक लगाने के बाद जल्द ही आउट हो गए. इससे पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर काफी नाखुश हैं.
हालांकि शिखर धवन टेस्ट मैच के पहले ही सेशन में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. लंच तक पहली पारी में धवन की नाबाद 104 रनों की शतकीय पारी और मुरली विजय के 41 रनों के दम पर अफगानिस्तान के खिलाफ बिना कोई विकेट गंवाए 158 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया था. मगर लंच के बाद शिखर धवन सिर्फ तीन रन ही जोड़ पाए और यामीन अहमदजई की गेंद पर मोहम्मद नवी को कैच थमा कर आउट हो गए.
ये कहा सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने कहा एक अच्छी शुरुआत मिलने के बाद शिखर धवन को अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाना चाहिए था. बल्लेबाजों को टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट में अपने विकेट की कीमत को समझना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिखर धवन दोहरा शतक लगाकर प्लेइंग इलेवन में एक लम्बे समय तक के लिए अपनी जगह भी पक्की कर सकते थे.
लंच से पहले शतक लगाने वाले 6 वें बल्लेबाज बने

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी टेस्ट मैच की पहली पारी के पहले सत्र में शतक लगाने वाले धवन छठे बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के विक्टर ट्रंपर, चार्ली मैकार्टनी, डॉन ब्रैडमैन और डेविड वॉर्नर के अलावा पाकिस्तान के मजीद खान का यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
जहां शिखर धवन ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है तो वहीं खुद अफगानिस्तान के लिए एक रिकॉर्ड बन गए हैं. दरसल लंच के बाद अपना विकेट गंवाने के बाद धवन इस मैच में आउट होने वाले पहले बल्लेबाज और अफगानिस्तान टेस्ट इतिहास के पहले विकेट भी हो गए.
The post IND VS AFG : 107 रनों की विराट पारी खेलने के बाद भी सुनील गवास्कर ने शिखर धवन को लगाई फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.