भारत और अफगानिस्तान के बीच कल एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच का आगाज हुआ है। जिसमें पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा है क्योंकि शिखर धवन ने तो टी20 की तरह बल्लेबाजी करते हुए अपना छठवां शतक बनाया है और साथ ही इन्होंने कल अपने आईपीएल के साथी गेंदबाज खिलाड़ी राशिद खान की खूब पिटाई की और छक्के और चौके लगाये है। इससे पहले आपको बता दें कि कल भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

अजिंक्य रहाणे ने कल टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जिसके बाद ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय और शिखर धवन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए दोनों ने शतक बनाये। धवन ने तो अपना वही फॉर्म दिखाया जो आईपीएल में दिखाया था, लेकिन इन्होंने राशिद खान की भी जमकर पिटाई की।

जमकर ट्रोल हुए राशिद
मैच की शुरुआत के बाद भारतीय ओपनर बल्लेबाजों ने काफी तेज तर्रार शुरुआत दी और वनडे/टी20 की भांति तेजी से रन बनाये जिसमें शिखर धवन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इस दौरान टी20 के नंबर 1 गेंदबाज राशिद खान की कल जमकर धुनाई हुई है इस कारण उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

कल राशिद खान ने शुरुआत के कुछ ओवर में 7 से भी ज्यादा की इकोनॉमी रेट से रन दिए थे। पहले दिन इन्होंने सबसे ज्यादा 26 ओवर किये जिसमें 4.62 की इकोनॉमी रेट से कुल 120 रन लुटाये जिसमें एकमात्र विकेट अजिंक्य रहाणे का मिला है। लेकिन इतने ज्यादा रन लुटाने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए लिखा है कि अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान ने पहला शतक बना दिया है।
यहाँ देखिये सोशल मीडिया पर पोस्ट
कैसा रहा पूरा दिन
कल पूरा दिन भारतीय बल्लेबाजों के लिए ज्यादा ख़ास रहा क्योंकि पहले विकेट के लिए धवन और मुरली विजय ने 168 रन जोड़े। धवन के शतक के बाद मुरली विजय ने भी अपना शतक पूरा किया तो लोकेश राहुल ने भी अर्द्धशतक बनाया।
हालाँकि कप्तान रहाणे का बल्ला खामोश रहा। अफगानिस्तान की तरफ से यामिन अहमदजई ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए है। आज हार्दिक पांड्या और अश्विन बल्लेबाजी करने उतरे।
The post INDvAFG: पहले ही दिन खराब गेंदबाजी के कारण ट्रोल हुए राशिद खान, सोशल मीडिया पर आये ऐसे कमेंट, देख नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.
