भारत ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए एकमात्र एतिहासिक टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रन से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 474 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में अफगानिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 109 रन बनाकर आउट हो गयी. इसके बाद भारत ने फॉलोआन दिया और दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान 103 रन ही बना पायी. इस तरह से भारतीय टीम ने दो दिनों में ही इस टेस्ट मैच को अपने नाम कर लिया.
मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा ट्वीटर पर जमकर हो रही है. दरसल भारत टीम के मैच जीतने के बाद जब ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन होने जा रहा था तो उस समय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को भी आने के लिए कहा और वह सभी उसमें शामिल हो गए. इसको लेकर अब रहाणे की जमकर तारीफ हो रही है.
बीसीसीआई द्वारा इसको लेकर एक वीडियो ट्वीट किया गया. जिसमें अफगानिस्तान के खिलाड़ी भारतीय टीम और ट्रॉफी के साथ फोटो लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.
What a brilliant gesture from #TeamIndia to ask @ACBofficials players to pose with them with the Trophy. This has been more than just another Test match #SpiritofCricket #TheHistoricFirst #INDvAFG @Paytm pic.twitter.com/TxyEGVBOU8
— BCCI (@BCCI) June 15, 2018
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी केविन पीटरसन ने ट्वीट करते हुए इसे एक शानदार खेल भावना करार दिया है.
Wonderful sportsmanship! Bravo!
— Kevin Pietersen (@KP24) June 15, 2018
इसके साथ ही इस मोमेंट को कुछ ट्वीटर यूजर ने एतिहासिक करार दिया है.
Indian Captain @ajinkyarahane88 Invites Afghanistan Team To Pose With Winner’s Trophy – Watch Video of the Historic Moment of Sportsmanship in Cricket!#IndiaVsAfghanistan | #INDvsAFG | #AjinkyaRahane | #RashidKhan https://t.co/hiclJsLwN9
— LatestLY (@latestly) June 15, 2018
Spirit of cricket … !!!
![]()
As Ravi Shastri says, Cricket is the real winner … !!!#INDvAFG #INDvsAFG pic.twitter.com/lKmScHLHCy
— Chandramouly Sethuraman (@Theupdateking) June 15, 2018
Can there a better picture than this in sports history ? All winners here, that the love India has for Afghanistan, a real brothers love and effecting. #INDvsAFG #ICC #india #Afganistan #modi pic.twitter.com/I9PDVbJzue
— Rajiv K (@Rajiv_films) June 15, 2018
बांग्लादेश टीम जीतने पर अपना खास डांस नागिन डांस करती हुई दिखाई देती है. इसको लेकर एक ट्वीटर यूज़र ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को इससे सीखने की भी नसीयत दे दी.
@BCBtigers learn some good behaviour from #india
Quit ur immature behaviour and get well soon.#INDvAFG #INDvsAFG #AFGvIND pic.twitter.com/KPR0XxFYCR— Sourav Roy (@SouravR58101785) June 15, 2018
The post INDvs-AFG : अजिंक्य रहाणे द्वारा विनिंग ट्रॉफी के साथ अफगानिस्तान टीम को शामिल करने पर ट्विटर में जमकर हो रही तारीफ appeared first on SportzWiki Hindi.