Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#INDvsAFG: पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया ने बनाए 6 विकेट पर 347 रन

बेंगलुरू। भारत ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार का अंत छह विकेट के नुकसान पर 347 रनों के साथ किया। यह अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच है। दिन के शुरुआती दो सत्रों में वह बैकफुट पर थी लेकिन दिन का खेल खत्म होने से कुछ ओवर पहले ही उसने शानदार वापसी की।

टेस्ट मैच

दिन का खेल खत्म होने तक हार्दिक पांड््या 10 और रविचंद्रन अश्विन सात रन बनाकर खड़े हुए हैं।

भारत के लिए मुरली विजय ने 153 गेंदों में 105 रन बनाए और अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया। शिखर धवन ने 96 गेंदों में तेजी से 107 रन बनाए। उनकी पारी में 19 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। वहीं लोकेश राहुल ने 64 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 54 रन बनाए।

अफगानिस्तान के लिए यामिन अहमदजाई ने दो विकेट लिए। वफादार, राशिद खान और मुजीर उर रहमान को एक-एक विकेट मिला।

गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक टेस्ट में टीम इंडिया के कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालेंगे। इसके अलावा तेज गेंदबाज के तौर पर भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की भी कमी टीम इंडिया को खलेगी। स्टार खिलाड़ियों के न खेलने की वजह से बाकी खिलाड़ियों के पास यह एक अच्छा मौका है अपने आप को साबित करने और इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी जगह पक्की करने का।

टीम:
भारत: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा और उमेश यादव।

अफगानिस्तान: असगर स्टानिकजाई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, रहमत शाह, अफसर जाजई (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, हस्तमुल्लाह शाहीदी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, यामिन अहमदजाई और वफादार।

The post #INDvsAFG: पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया ने बनाए 6 विकेट पर 347 रन appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.