ऐतिहासिक टेस्ट मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा. बेंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने 262 रन और एक पारी से जीत दर्ज की. अफगानिस्तान को टेस्ट क्रिकेट में दर्जा मिलने के बाद यह उसका पहला मैच था. गेंदबाजी में कुछ हद तक प्रभावित करने वाली अफगानिस्तान टीम की बल्लेबाजी ने काफी निराश किया. दोनों परियों में कोई भी बल्लेबाज अर्द्धशतक तक नही पहुंच सका.
मैच ख़त्म होने के बाद भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बल्लेबाजों की तारीफ की. इसके साथ उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है अफगानिस्तान एक मज़बूत टीम जरुर बनेगी.
ये कहा अजिंक्य रहाणे ने

विराट कोहली की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने जीत के बाद कहा
”यह वास्तव में विशेष महसूस होता है. अपने देश का नेतृत्व करना हमेशा एक सम्मान की बात होती है. शिखर धवन और मुरली विजय के शतक शानदार रहे. वहीं राहुल की पारी और अंत में पांड्या की पारी जबरदस्त रही.”

इसके साथ ही अजिंक्य रहाणे ने कहा
”हमारे लिए अपने बेसिक पर बने रहना महत्वपूर्ण था. हालांकि अफगानिस्तान भी शानदार रहे. यहां से वह नीचे से उपर ही जाएंगे. उनके तेज गेंदबाजों ने काफी अच्छा किया खासकर कल के तीसरे सत्र के दौरान. मुझे उम्मीद है कि वह आने वाले समय में विपक्षी टीम को कड़ी टक्कर देंगे.”
भारत ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे. जिसके बाद अफगानिस्तान की पहली पारी 109 रनों पर ही सिमट गयी. भारत ने अफगानिस्तान को फॉलो ऑन खिलाया मगर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी दूसरी पारी में नही टिक सकी और उसकी पूरी टीम 103 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी.
भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी के दौरान सर्वाधिक चार विकेट लिए. जबकि दूसरी पारी में रविन्द्र जड़ेजा ने चार विकेट चटकाए.
The post INDvsAFG : ऐतिहासिक जीत के बाद अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान के लिए कहा कुछ ऐसा भर आई खिलाड़ियों की आँखे appeared first on SportzWiki Hindi.